एक्सप्लोरर

कमलनाथ के दावे को जी-23 नेताओं ने किया खारिज, इन मुद्दों पर अब भी जारी है नाराजगी

दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने दावा किया कि जी-23 और पार्टी नेतृत्व के बीच सहमति बन गई है. जी-23 की सारी बातें मान ली गई हैं.

कांग्रेस में असन्तुष्ट नेताओं के समूह जी-23 के सूत्रों ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने उस बयान को गलत बताया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जी-23 की सारी मांगें मान ली गई हैं. जी-23 के सूत्रों ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि कमलनाथ को जी-23 नेताओं से ज्यादा ही पता है! 

राज्यसभा सदस्यता को लेकर भी सवाल
दरअसल मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने दावा किया कि जी-23 और पार्टी नेतृत्व के बीच सहमति बन गई है. जी-23 की सारी बातें मान ली गई हैं. पार्टी में उठापटक के सवाल का जवाब देते हुए कमलनाथ ने आगे कहा कि वो सभी लोग हमारी पार्टी के हैं और हमारे मित्र हैं. अगले तीन महीने में आप बड़ा बदलाव देखेंगे. लेकिन जी-23 के सूत्रों ने कहा कि पार्टी में समूहिक फैसले, हर स्तर पर चुनाव करवाने से लेकर वरिष्ठ नेताओं को अहम कमिटियों में जगह देने जैसी कई मांगें हैं, जिन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

सूत्रों ने कहा कि पिछले साल वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की राज्यसभा सदस्यता खत्म होने के बाद उन्हें फिर मौका नहीं मिला. हाल में बनाए गए राज्यसभा उम्मीदवारों में आनंद शर्मा को शामिल नहीं किया गया, जिनकी सदस्यता खत्म होने वाली है. मनीष तिवारी, शशि थरूर जैसे नेताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है. ऐसे में मांगें मान लेने जैसा दावा गलत है.

सोनिया गांधी ने की थी मुलाकात
पांच राज्यों में हुई कांग्रेस की हार के बाद से कांग्रेस के जी-23 के नेता नए सिरे से एकजुट हुए हैं. हालांकि सोनिया गांधी ने गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, विवेक तन्खा से और उससे पहले राहुल गांधी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात कर नाराजगी दूर करने की कोशिश की थी. फिलहाल मामला ठंडा लग रहा है लेकिन सूत्रों का दावा है कि बात बनी नहीं है. 

कमलनाथ का बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस आलाकमान के साथ ही उनके जी-23 नेताओं से भी पुराने रिश्ते हैं. माना जाता है कि अगस्त 2020 में जब पहली बार जी-23 ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी में बड़े बदलावों की मांग की थी तब कमलनाथ ही थे जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की थी. 

ये भी पढ़ें - 

पिता के नाम आवंटित बंगला खाली करने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, बोले इस बात पर है आपत्ति

अमित शाह का बड़ा बयान- नागालैंड, असम और मणिपुर से AFSPA के तहत अशांत क्षेत्रों को कम करने का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget