एक्सप्लोरर

कांग्रेस का दावा- एक्स ने नोटिस भेज अंबेडकर से जुड़े पोस्ट हटाने का बनाया दबाव

कांग्रेस के कई नेताओं ने अमित शाह के मंगलवार को राज्यसभा में दिए गए भाषण का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया था. इस वीडियो में वह संविधान पर बहस के दौरान अंबेडकर पर टिप्पणी करते दिख रहे हैं.

अंबेडकर मामले को लेकर मचा बवाल खत्म होता नहीं दिख रहा है. अब कांग्रेस ने इसे लेकर बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस का कहना है कि उसे एक्स से एक नोटिस मिला है. इस नोटिस में अंबेडकर को लेकर अमित शाह के बयान से संबंधित सभी पोस्ट को हटाने को कहा गया है.

कांग्रेस के कुछ नेताओं ने बुधवार (18 दिसंबर 2024) को कहा कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से एक नोटिस मिला है. यह नोटिस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जुड़े उस वीडियो क्लिप को शेयर करने के लिए मिला है जिसमें गृह मंत्री संविधान पर बहस के दौरान अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं.

क्या कहा गया है नोटिस में?

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एक्स की ओर से भेजे गए नोटिस में कंपनी ने गृह मंत्रालय के साइबर अपराध समन्वय केंद्र की ओर से भेजे गए नोटिस का जिक्र किया है, जिसमें कंपनी को बताया गया है कि शेयर की गई सामग्री भारतीय कानून का उल्लंघन करती है.

क्या है मामला, क्यों मिला नोटिस?

दरअसल, कई कांग्रेस सांसदों और नेताओं ने अमित शाह के मंगलवार को राज्यसभा में दिए गए भाषण का एक वीडियो एक्स पर शेयर किया था. इस वीडियो में अमित शाह संविधान पर बहस के दौरान अंबेडकर पर टिप्पणी करते दिख रहे हैं. इन्हीं वीडियो पर आपत्ति जताई गई है, जिसके बाद एक्स ने नोटिस भेजा है.

कांग्रेस और अन्य दल कर रहे माफी की मांग

शाह के बयान के बाद कांग्रेस ने शाह से माफी की मांग की और कहा कि प्रधानमंत्री को बीआर अंबेडकर का अपमान करने के लिए गृह मंत्री को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए. शाह के बयान के विरोध में कई अन्य विपक्षी दल भी प्रदर्शन कर रहे हैं. इसकी वजह से संसद में भी बुधवार को काफी हंगामा हुआ और दोनों सदनों की कार्य़वाही स्थगित करनी पड़ी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं...'
पिता स्टालिन से मिले उदयनिधि, बोले- 'हर मां-बहन को मैं परिवार मानता हूं'
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
'हम सब मर जाएंगे...' फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी यात्री की आपबीती
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget