एक्सप्लोरर

कांग्रेस का दावा- भारत सीमा पर मिसाइल तैनात कर रहा चीन, संसद सत्र में पीएम से जवाब की मांग

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि निष्पक्ष सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जारी की गई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि भारत सीमा के पास चीन सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल तैनात कर रहा है.

नई दिल्ली: ताजा सैटेलाइट तस्वीरों के हवाले से कांग्रेस ने कहा है कि चीन भारत सीमा के पास सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें तैनात कर रहा है. इसे खतरनाक और चिंताजनक बताते हुए कांग्रेस ने मांग की है कि इसको लेकर केंद्र सरकार देश के सामने स्थिति स्पष्ट करे. कांग्रेस ने सरकार से आगामी संसद सत्र में चीन की तरफ से मिसाइलों की तैनाती, लद्दाख से लेकर उत्तरपूर्व तक सीमा पर चीनी सैनिकों में भारी इजाफा और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण को लेकर चर्चा करवाने और चीन से लगी सीमा की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान की मांग की है.

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा "निष्पक्ष सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से जारी की गई सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि भारत सीमा के पास चीन सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल तैनात कर रहा है. चीन की तरफ से मिसाइल तैनाती की तस्वीरें दोकाला पास और नकालू पास की हैं."

इस जगह के बारे में बताते हुए शुक्ला ने बताया कि इस साल 9 मई को भारत और चीन की सेनाओं के बीच में यहीं पर झड़प हुई थी, जिसमें हमारे 7 लोग जख्मी हुए थे और चीन के भी सैनिक जख्मी हुए थे. चिंता जताते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, "पूर्वोत्तर सीमा पर चीनी फौज का जमावड़ा और सैन्य ढांचा बढ़ता जा रहा है. चाहे लद्दाख हो या उत्तराखंड या उत्तरपूर्व हर तरफ से चीन हमें घेर रहा है."

राजीव शुक्ला ने मांग की है कि सरकार देश को पूरे हालात से अवगत कराए. शुक्ला ने कहा, "संसद के सत्र में सरकार को कोरोना के बाद इस विषय पर चर्चा करनी चाहिए. इस मामले में देश को धोखे में नहीं रखा जाना चाहिए."

वहीं लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "भारत माता को बचाने की बजाए विदेश मंत्रालय पीएम की छवि बचाने में लगा है. विदेश मंत्री के पास कोई शब्द नहीं है, क्यों चीनी सेना इतनी संख्या में सीमा पर खड़ी है."

गोगोई ने आगे कहा कि संवेदनशील समय में प्रधानमंत्री खुद संसद के भीतर यह बताएं कि आने वाले समय में भारत की सीमा को कैसे सुरक्षित रखेंगे? तंज कसते हुए गोगोई ने आगे कहा कि जो लाल आंख की बात की थी, वो बातें अब खोखली हो चुकी हैं.

जाहिर है कि दो हफ्ते बाद होने जा रहे संसद सत्र में कांग्रेस चीन के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने जा रही है. आपको ध्यान होगा कि 15-16 जून की रात लद्दाख के गलवान घाटी में स्थित वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे. इसके बाद सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "चीन के भारतीय सीमा में नहीं घुसने" वाला बयान दिया था, जिसपर काफी विवाद हुआ था. इस घटना को लेकर भी कांग्रेस संसद में सरकार पर हमलावर रहेगी.

यह भी पढ़ें- 

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल के OSD और PSO कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री ने खुद को किया आइसोलेट

झारखंड में FIR दर्ज होने से तेज प्रताप यादव नाराज, कहा- कमरा ना देना सरकार की गलती, सड़क किनारे थोड़ी सो जाता

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों को दिखाने से भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, चुनिंदा हिस्सों पर भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर
रेलवे प्रोजेक्ट्स से लेकर केमिकल सेक्टर तक, जानें कैबिनेट मीटिंग में किन फैसलों पर लगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
Live: दिल्ली के बाद अब लखनऊ बनेगा आंदोलन का केंद्र! कांग्रेस ने किया मार्च का ऐलान
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget