एक्सप्लोरर

कांग्रेस का दावा- UPA सरकार के दौरान की गई 6 सर्जिकल स्ट्राइक, जारी की लिस्ट

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि यूपीए सरकार के दौरान कई सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी. बीजेपी नेता अरुण जेटली ने विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसकी सर्जिकल स्ट्राइक अदृश्य और अज्ञात थी.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुरुवार को यूपीए सरकार के दौरान की गई छह आतंकवाद-रोधी सर्जिकल स्ट्राइक की एक सूची जारी की. पार्टी ने दावा किया कि उसने सैन्य अभियानों से राजनीतिक लाभ लेने की कभी कोशिश नहीं की. कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सूची जारी की. बीजेपी नेता अरुण जेटली ने विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसकी सर्जिकल स्ट्राइक अदृश्य और अज्ञात थी.

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि यूपीए सरकार ने छह सर्जिकल स्ट्राइक की थी- पुंछ के भट्टल सेक्टर में (19 जून, 2008), केल में शारदा सेक्टर, नीलम नदी घाटी के पार (30 अगस्त-एक सितम्बर, 2011), सावन पात्रा चेकपोस्ट (छह जनवरी, 2013), नाजपीर सेक्टर (27-28 जुलाई, 2013), नीलम घाटी (छह अगस्त, 2013) और एक सर्जिकल स्ट्राइक 23 दिसम्बर, 2013 को की गई थी. उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली अटल बिहारी वाजपेयी की पिछली एनडीए सरकार के तहत की गई दो सर्जिकल की भी सूची जारी की. ये सर्जिकल स्ट्राइक नादला एन्क्लेव, नीलम नदी के पार (21 जनवरी, 2000) और पुंछ में बरोह सेक्टर (18 सितंबर, 2003) हैं.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि यूपीए सरकार के दौरान कई सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जेटली ने कहा था कि मनमोहन सिंह सरकार ने 2008 में मुम्बई आतंकवादी हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी.

कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा, ''जब पूर्व प्रधानमंत्री और (एक पूर्व) सेना प्रमुख का कहना है कि पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी तो वित्त मंत्री कहते हैं कि ये अदृश्य हमले थे और वह न केवल वाजपेयी जी और मनमोहन सिंह जी पर सवाल उठा रहे हैं, बल्कि सेना और उस समय के सेना प्रमुखों द्वारा दिये गये बयानों पर भी आक्षेप लगा रहे हैं.'' शुक्ला ने कहा कि मनमोहन सिंह और वाजपेयी दोनों ने कभी भी स्ट्राइक के बारे में बात नहीं की थी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सैन्य अभियानों से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास नहीं किया.

मसूद अजहर को ग्लोबल आतंकी घोषित कराने का श्रेय लेना बंद करे बीजेपी- कांग्रेस

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget