एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने जारी की ओडिशा के 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, विधानसभा चुनाव के लिए इन्हें दिया टिकट

Congress Candidates: ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट जारी की है. इसमें 16 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. 147 में से 140 सीटों पर पार्टी कैंडिडेट उतारे गए.

Odisha Assembly Election Candidates: देश भर में लोकसभा चुनाव के साथ कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. उनमें ओडिशा भी एक है. कांग्रेस ने शनिवार (20 अप्रैल) को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

यहां विधानसभा की कुल 147 सीटें हैं. इसके पहले 2 अप्रैल को पार्टी ने 49 कैंडीडेट्स का ऐलान किया था और फिर 14 अप्रैल को 75 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था.

 

किसे मिला कहां से टिकट?

कांग्रेस कैंडिडेट्स की लिस्ट के मुताबिक झारसुगुड़ा जैसी वीआईपी सीट पर अमिता बिस्वाल को टिकट दिया गया है. जबकि बादशाही सीट पर क्षिरोद चंद्र पात्रा उम्मीदवार बने हैं. सुकिंदा सीट पर विभु भूषण राउत को टिकट दिया गया है जबकि कांतामल में शरद कुमार प्रधान को उम्मीदवार बनाया गया है. यहां से पहले से घोषित उम्मीदवार मनोज कुमार की जगह शरद कुमार को टिकट मिला है.

इसी तरह से जयदेव सीट पर पार्टी ने जयंत कुमार भोई की जगह क्रुष्ण सागरीया को उम्मीदवार बनाया है. जबकि कवि सूर्य नगर में विपिन बिहारी स्वाइन के जगह संजय कुमार मंडल को टिकट दिया गया है. इसी तरह से केंद्रपाड़ा विधानसभा सीट पर शिप्रा मलिक को कैंडिडेट बनाया गया है. जबकि पीपली से ज्ञान रंजन पटनायक चुनावी मैदान में उतारे गए हैं.

चार चरणों में होंगे ओडिशा विधानसभा चुनाव

बता दें कि ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी चार चरणों में होंगे. 13 मई को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग होगी. इसके बाद दूसरे चरण की वोटिंग 20 मई, 25 मई को तीसरे चरण की और चौथे चरण के लिए मतदान 1 जून को होंगे. पहले चरण के लिए नामांकन 25 अप्रैल तक दाखिल किए जा सकते हैं और 29 अप्रैल तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है.

दूसरे चरण में नामांकन दाखिल करने और उम्मीदवारी वापस लेने की तारीखें 3 मई और 6 मई हैं, जबकि तीसरे चरण में तारीखें 6 मई और 9 मई हैं. आखिरी चरण में उम्मीदवार 14 मई तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 मई है. लोकसभा चुनाव के साथ ही 4 जून को राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम भी घोषित होंगे. सूबे में सत्तारूढ़ बीजेडी और बीजेपी के साथ ही कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं. BJP और BJD भी लगातार उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2024: 'कांग्रेस सरकार में आई तो डबल कर देंगे सैलरी', जानें राहुल गांधी ने किससे किया ये वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget