एक्सप्लोरर

कर्नाटक की सियासी उथल पुथल हरकत में कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं ने बुलाई बैठक- सूत्र

कर्नाटक के सियासी हालात को देखते हुए साफ है कि प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने की उम्मीद बढ़ जाएगी. फिलहाल ऐसी स्थिति बनती हुई दिख रही है कि कुमारस्वामी बहुमत से नीचे आ रहे हैं और बीजेपी अपनी सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली है.

नई दिल्ली: कर्नाटक के सियासी संकट को लेकर कांग्रेस के अंदर गतिविधियां शुरू हो गईं हैं. दिल्ली में कांग्रेस वॉर रूम में वरिष्ठ नेताओं की बैठक चल रही है. माना जा रहा है कि कर्नाटक में जो सियासी उथल पुथल मची है उसी को देखते हुए बैठक बुलायी गयी है. बैठक में मोतीलाल वोरा, मुकुल वासनिक, दीपेंद्र हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल, जितेंद्र सिंह और आनंद शर्मा शामिल हैं.

बता दें कि कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के 11 विधायकों ने आज इस्तीफा दे दिया. इन इस्तीफों से कुमारस्वामी सरकार पर खतरा मंडरा रहा है, लेकिन बहुमत का आंकड़ा घटने के बाद बीजेपी के सरकार बनाने का रास्ता साफ माना जा रहा है. दो विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. आज इस्तीफा सौंपने वाले विधायकों की लिस्ट में जेडीएस से ए एच विश्वनाथ, गोपलैहा, नारायण गौड़ा वहीं कांग्रेस से रामलिंगा रेड्डी, महेश कुमठाल्ली, बीसी पाटिल, शिवराम हेब्बर, सौम्या रेड्डी, सुभा रेड्डी बेरति सुरेश, मुनिरत्ना, प्रताप गौड़ा के अलावा रमेश जारकिहोलि भी है.

इस्तीफा देने वालों में कांग्रेस के 10 और JDS के 3 विधायक शामिल हैं, कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 113 है. लेकिन इस्तीफे के बाद कर्नाटक विधानसभा में 211 विधायक ही रह गए हैं. जिससे बहुमत का आंकड़ा अब 106 हो जाएगा. फिलहाल बीजेपी के 105 विधायक हैं, इस्तीफों के बाद कांग्रेस-JDS गठबंधन की संख्या अब 105 रह गई है.

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल कर्नाटक में 17 जुलाई को विधानसभा में बहुमत साबित करने का आदेश दे सकते हैं. विधानसभा का सत्र 12 जुलाई को शुरू हो रहा है. इस संकट के मद्देनजर कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी केसी वेणुगोपाल आज शाम को ही बेंगलुरु पहुंच गए हैं. वहीं विदेश दौरे पर गए कर्नाटक कांग्रेस प्रेसिडेंट दिनेश गुंडू राव भी बेंगलुरु लौट रहे हैं. साथ ही निजी ट्रिप पर अमेरिका गए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी बेंगलुरु लौट रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
LIVE: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget