राहुल के प्रेस कॉन्फ्रेंस की टाइमिंग बदलने पर बीजेपी ने साधा निशाना तो कांग्रेस बोली- आपका इंतजार खत्म होने वाला है
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की टाइमिंग में बदलाव करने के बाद बीजेपी और कांग्रेस ट्विटर पर भिड़ गए हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस और बीजेपी के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गया है. यह जंग राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के टाइम बदलने को लेकर छिड़ा है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के टाइम बदलने को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है. बीजेपी ने कहा है कि लगता है राहुल गांधी सुबह उठ नहीं पाते.
अब बीजेपी के तंज पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए लिखा, '' बीजेपी को इंतजार करवाने के लिए माफी. हम समझते हैं कि आप चिंतित हैं और यह जानने के लिए बेताब हैं कि कांग्रेस आज आपके बारे में क्या खुलासा करेगा ? दोपहर 1 बजे यहां ट्यून करें, आपका इंतजार खत्म होने वाला है.''
Sorry @BJP4India to keep you waiting.
We understand you are anxious and desperate to know what @INCIndia will expose about you today. Tune in here at 1pm, its going to be worth the wait. See you! https://t.co/lT03hl9Yg0 — AICC Communications (@AICCMedia) March 22, 2019
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का प्रेस कॉन्फ्रेंस पहले 10:15 पहले होना तय था जिसे बाद में 1 बजे के लिए शेड्यूल कर दिया गया और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस का टाइम 2 बजे कर दिया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बढ़ाने के बाद बीजेपी ने हमला बोलते हुए कहा था, ''ऐसा लगता है कि राहुल गांधी सुबह नहीं उठ सकते. अच्छा है सुबह झूठ फैलाना से बच गए.''
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार राहुल गांधी के आवास पर कांग्रेस कोर ग्रुप की आवश्यक बैठक चल रही है जिसकी वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस का टाइम बदला गया था. यह भी देेखेंIt seems Rahul Gandhi can’t wake up in the morning. Anyway, it’s better not to spread lies in the morning :) https://t.co/5sn9eMnFRj
— BJP (@BJP4India) March 22, 2019
Source: IOCL

























