एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: अपनी फिटनेस का राज बताते-बताते अचानक PM मोदी की नकल करने लगे राहुल गांधी

Congress Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी संबोधन में लोगों से पहले भाइयों-बहनों कहते हैं. इसके बाद मस्ती के मूड में आते हुए पीएम मोदी की मिमिक्री करते हुए भाइयों-बहनों और मित्रों कहते हैं.

Congress Bharat Jodo Yatra in MP: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आजकल मध्य प्रदेश में है. महाराष्ट्र के जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए बुरहानपुर के रास्ते राहुल गांधी की यात्रा ने मध्य प्रदेश में प्रवेश किया. यहां पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए खास व्यवस्था की गई थी. स्वागत के बाद राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों और पार्टी कार्य़कर्ताओं को भी संबोधित किया.

संबोधन के दौरान के कुछ मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में राहुल जहां अपनी पदयात्रा के रूटीन के बारे में बता रहे हैं, वहीं अंत में वह पीएम नरेंद्र मोदी की नकल उतारते भी दिखते हैं. चलिए आपको भी दिखाते और बताते हैं कि आखिर इस वीडियो में क्या है.

सुबह से ज्यादा रात को तेज चलता हूं

इस वायरल वीडियो में राहुल गांधी मंच पर हैं और लोगों को संबोधित कर रहे हैं. वह कहते हैं ‘भाइयों अभी कमलनाथ जी ने मुझसे पूछा राहुल तुम थके नहीं हो क्या? भाइयों और बहनों मेरा चेहरा थका हुआ दिख रहा है. मैं 2 हजार किलोमीटर चला हूं, 2 हजार. कोई थकान नहीं, एक सेकेंड की थकान नहीं, मैं आपको बता रहा हूं, सुबह उठता हूं चलना शुरू करता हूं. मैं जितनी आसानी से सुबह 6 बजे चलता हूं, उससे तेज रात को 8 बजे चलता हूं. यह क्यों हो रहा है अजीब सी बात है, 2 हजार किलोमीटर चल चुका हूं.

लोगों को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज

राहुल गांधी की ये बातें सुनकर भीड़ राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगती है. राहुल गांधी कुछ देर के लिए रुकते हैं और फिर वह लोगों को रोकने की कोशिश करते हैं. वह लोगों को पहले तो भाइयों-बहनों कहते हैं. इसके बाद वह मस्ती के मूड में आते हुए पीएम मोदी की मिमिक्री करते हुए भाइयों-बहनों और मित्रों कहते हैं. उनके मित्रों कहते ही भीड़ और उत्साह से राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगती है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजे से वायरल हो रहा है. कुछ जहां राहुल के सपोर्ट में इस पर कमेंट लिख रहे हैं तो कुछ उनके खिलाफ भी.

ये भी पढ़ें

Bharat Jodo Yatra: युवाओं का थामा हाथ, महिलाओं से मिले, MP में राहुल गांधी की कुछ ऐसी तस्वीरें आईं सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget