एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 'देश में मोहब्बत है, लेकिन BJP-RSS फैला रहे डर और नफरत', राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना

Rahul on Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ये छोटा सा हिंदुस्तान है. इसमें हर धर्म के लोग हैं. अमीर-गरीब, किसान और मजदूर सभी इस यात्रा में चल रहे हैं.

Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' शनिवार (24 दिसंबर) को दिल्ली में प्रवेश कर गई है. भारत जोड़ो यात्रा का शनिवार को 108वां दिन है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के माध्यम से एक बार फिर बीजेपी-आरएसएस को घेरा है. उन्होंने कहा कि देश में मोहब्बत है लेकिन मीडिया और चुने हुए लोग नफरत फैला रहे हैं. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि यह यात्रा महंगाई, बेरोजगारी, डर और नफरत के खिलाफ है.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि वो नफरत के बाजार में प्यार की छोटी सी दुकान खोलने आए हैं. यात्रा में कोई भेदभाव नहीं है.

बीजेपी और आरएसएस पर हमला

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए आरएसएस और बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी की सारी नीति डर फैलाने की है ताकि नफरत फैला सकें. उन्होंने कहा कि अगर कोई इस यात्रा में गिर जाता है तो सब मिलकर उन्हें उठाते हैं. अब तक करीब तीन हजार किलोमीटर चल चुके हैं. ये छोटा सा हिंदुस्तान है. इसमें हर धर्म के लोग हैं. अमीर-गरीब, किसान और मजदूर सभी इस यात्रा में चल रहे हैं.

कुछ लोग फैला रहे हैं नफरत- राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे कहा, ''आप पूछिए- क्या इस यात्रा में किसी से धर्म पूछा गया? अमीर और गरीब का अंतर किया गया? नहीं. इस यात्रा में सिर्फ मोहब्बत है. अगर एक गिरा तो 5 लोगों ने मिलकर उसे उठा दिया. ये नहीं पूछा कि तुम्हारा धर्म क्या है. ये असली हिंदुस्तान है. बस कुछ लोग डर और नफरत फैला रहे हैं.''

'बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ यात्रा'

राहुल गांधी ने कहा, ''भारत जोड़ो यात्रा बेरोजगारी, महंगाई, डर और नफरत के खिलाफ है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी सारी पॉलिसी डर फैलाने की रही है. अगर इस देश में डर नहीं होगा तो नफरत भी नहीं होगी. ये डर फैलाते है फिर उसे नफरत में बदलते हैं. हम मोहब्बत फैलाते हैं. हर हिन्दुस्तानी को गले लगाते हैं. आप किसी भी यात्री से पूछिए, किसी को थकान नहीं हुई. आप मेरी शक्ल देखिए क्या मैं थका हुआ लग रहा हूं? नहीं, क्योंकि हम आपकी शक्ति से चल रहे हैं.'' 

बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) 7 सितंबर को कन्याकुमारी (Kanyakumari) से शुरू हुई थी. यात्रा अब तक 9 राज्यों को कवर कर चुकी है. 

ये भी पढ़ें:

Bharat Jodo Yatra: एनएचपीसी मेट्रो से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा आज पहुंचेगी दिल्ली, जानें क्या है रूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
टर्बुलेंस या तकनीकी खराबी? 300 फीट नीचे आ गई थी एअर इंडिया फ्लाइट, अब AAIB करेगी जांच
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
विपक्ष के हंगामे के बीच 14 मिनट में पास हुए 2 अहम बिल, कौन से हैं ये विधेयक?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
भारत में प्लास्टिक कचरे का बढ़ता संकट, पैकेजिंग क्यों है सबसे बड़ी वजह?
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget