एक्सप्लोरर

भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में सब विपक्षी दलों को दिया न्योता, ममता जी से पूछिए वो क्यों नहीं आ रहीं: अधीर रंजन चौधरी

Politics News: अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि केवल कांग्रेस जैसी पार्टी अपने मजबूत वैचारिक दल-बल और राष्‍ट्रीय स्‍तर पर मौजूदगी के साथ बीजेपी के सांप्रदायिक रथ का मुकाबला कर सकती है.

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' जो 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुज़री- लगभग 3,800 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए, आधिकारिक तौर पर सोमवार को श्रीनगर में समाप्त होगी. इस पदयात्रा के समापन समारोह के लिए देश की सबसे पुरानी सियासी पार्टी कांग्रेस ने 24 दलों को न्‍योता भेजा है. 

'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन समारोह में शामिल होने में कांग्रेस के सहयोगियों सहित कई दलों ने असमर्थता जताई है. इसी मर्तबा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने फिर से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर रविवार को निशाना साधा, क्योंकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शीर्ष नेतृत्व के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना नहीं है. जब अधीर रंजन चौधरी से 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन समारोह में ममता बनर्जी की अनुपस्थिति के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी ने सभी को (भारत जोड़ो यात्रा के समापन में) आमंत्रित किया है. जो भी मोदी के खिलाफ लड़ना चाहते हैं उन्हें आना चाहिए. ममता जी से पूछिए कि वह क्यों नहीं आ रही हैं."

इस दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपनी टिप्पणी के बाद माइक पर ही टीएमसी प्रमुख के खिलाफ दलाली का आरोप लगाया. मीडियाकर्मी यह पूछते रह गए कि आप किसकी दलाली की बात कर रहे हैं, तो अधीर रंजन चौधरी ने आगे कुछ नहीं कहा और निकल गए. हालांकि, इससे पहले चौधरी ने कहा था कि केवल कांग्रेस जैसी पार्टी, अपने मजबूत वैचारिक दल-बल और राष्‍ट्रीय स्‍तर की उपस्थिति के साथ, बीजेपी के सांप्रदायिक रथ का मुकाबला कर सकती है.

सोमवार को यात्रा का समापन राहुल गांधी ने रविवार को श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया. राहुल सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी में वहां पहुंचे. इस दौरान उनके साथ बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. तिरंगा फहराने के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा पर विराम लग गया. हालांकि अब सोमवार को कांग्रेस पार्टी समापन समारोह करेगी.

यह भी पढ़ें: 'स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास कार से जैसे ही नीचे उतरे, तभी हमलावर ने मार दी 2 गोलियां', जानें मौत तक का पूरा घटनाक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget