एक्सप्लोरर

कांग्रेस की 'भारत बचाओ रैली' की रणनीति: मोदी पर निशाना, राहुल को है लाना

कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में बड़ी रैली करने वाली है. इस रैली में जहां मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला जाएगा वहीं, पार्टी के कई नेता इसे राहुल गांधी के पक्ष में एक बार फिर से माहौल बनाने के लिए भी इस रैली का इस्तेमाल कर सकते हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाली 'भारत बचाओ रैली' को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत लगा रही है. अर्थव्यवस्था की सुस्त रफ्तार, बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की समस्या आदि के मुद्दे पर हो रही कांग्रेस की इस रैली में देशभर से पार्टी के कार्यकर्ता इकट्ठा हो रहे हैं. रैली में भीड़ जुटाने पर पार्टी का जोर तो है ही साथ इस रैली के जरिए कैसे केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मजबूत संदेश दिया जाए इसको लेकर भी रणनीति बनाई जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे. कांग्रेस के रणनीतिकारों की कोशिश है कि रैली में आए कार्यकर्ता 'आर्थिक मंदी' के रंग में रंगे नजर आएं. वहीं, पार्टी का एक खेमा इस रैली को 'राहुल लाओ अभियान' की शक्ल देने की तैयारी भी कर रहा है. साफ है कि शनिवार को रामलीला मैदान में एकतरफ 'मोदी हटाओ का नारा' लगेगा तो वहीं 'राहुल लाओ' का नारा भी गूंजेगा.

मोदी है तो मंदी है" वाली टी शर्ट

कांग्रेस की रैली में सारा फोकस मोदी सरकार पर हमला बोलने पर होगा. मंच से नेता तो मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमला बोलेंगे ही. इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ता अलग अंदाज में मंदी पर संदेश देंगे. सूत्रों के मुताबिक रैली में बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता "मोदी है तो मंदी है" नारे लिखी हुई टी-शर्ट पहन कर आएंगे. इसके जरिए कांग्रेस बीजेपी के "मोदी है तो मुमकिन है" नारे का जवाब देगी. कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि मोदी के साथ मंदी शब्द को जोड़ कर वो ब्रांड मोदी को नुकसान पहुंचाने में कामयाब हो पाएंगे.

राहुल लाओ अभियान

मोदी सरकार पर हमला करने के अलावा कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी को दुबारा पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठने की भी पूरी संभावना है. राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग से जुड़े पोस्टर, बैनर के साथ कार्यकर्ता नजर आ सकते हैं. पार्टी के एक नेता ने बताया कि उन्होंने बड़ी संख्या में राहुल के मुखौटों का ऑर्डर दिया है. राहुल के हाथों में पार्टी की कमान देने के लिए कार्यकर्ता नारेबाजी भी कर सकते हैं. विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक राहुल कैम्प के कांग्रेस में बड़े नेताओं ने पार्टी के अनुषांगिक संगठनों से रैली में राहुल गांधी को लेकर माहौल बनाने के निर्देश दिए हैं.

इससे पहले पिछले दिनों में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने राहुल गांधी को दुबारा अध्यक्ष बनाने के पक्ष में बयान दिया है. साफ है कि कांग्रेस में राहुल लाओ अभियान शुरू हो चुका है जिसकी बड़ी झलक 'भारत बचाओ रैली' में देखने को मिलेगी. बहरहाल रैली की कामयाबी जुटने वाली भीड़ पर निर्भर करती है. दिल्ली कांग्रेस के अलावा पार्टी महासचिवों और प्रभारियों को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है. इस रैली की तैयारियों पर प्रियंका गांधी भी नजर रख रही हैं. हाल में ही उन्होंने लखनऊ का दौरा भी किया था जिस राज्य की वो खुद प्रभारी हैं.

यह भी पढ़ें-

बूंदाबांदी से राजधानी दिल्ली में बढ़ी सर्दी, आने वाले दिनों में और नीचे जाएगा पारा

निर्भया केस: तिहाड़ प्रशासन को दोषियों की दया याचिका खारिज होने का इंतजार, फिर एक ही तख्ते पर दी जाएगी फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget