एक्सप्लोरर

निर्भया केस: तिहाड़ प्रशासन को दोषियों की दया याचिका खारिज होने का इंतजार, फिर एक ही तख्ते पर दी जाएगी फांसी

तिहाड़ जेल प्रशासन निर्भया केस के चारों दोषियों को एक ही तख्ते पर फांसी के फंदे पर लटकाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए यहां बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है.

नई दिल्ली: निर्भया केस के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए जेल के अंदर बैठकों का सिलसिला लगातार जारी है. एक तरफ इस मामले मे जहां कानूनी लड़ाई जारी है वहीं, चारों आरोपियों पर भी विशेष निगाह रखी जा रही है जिससे उनकी तबीयत न बिगड़े. खबरों के मुताबिक तिहाड़ जेल में एक ही तख्ते पर इन चारों दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. हालांकि, अभी इन मुद्दों पर अंतिम फैसला होना बाकी है.

बता दें कि निर्भया केस के चारों आरोपी दिल्ली के तिहाड़ जेल में ही बंद हैं. इस मामले के चारों आरोपी में से तीन आरोपी जेल नंबर दो में बंद हैं जबकि एक आरोपी जेल नंबर चार में हैं. जेल सूत्रो का कहना है कि राष्ट्रपति के यहां से इन दोषियों की दया याचिका खारिज होते ही इन्हें फांसी पर लटका दिया जाएगा.

तिहाड़ का फांसी घर

तिहाड़ के जेल नंबर तीन में ही फांसीघर है. ये घर बहुत छोटे हैं और यह बिल्कुल काल कोठरी की तरह रहता है. तिहाड़ जेल का इतिहास बताता है कि इस जेल में आज तक दो से ज्यादा लोगों को कभी भी एक साथ फांसी पर नहीं चढ़ाया गया है. साल 1982 -83 में हुए संजय गीता चोपडा हत्याकांड के आरोपियो रंगा बिल्ला को एक साथ फांसी पर चढ़ाया गया था यह पहला मौका है जब चार लोगों को एक साथ फांसी दिए जाने की बात की जा रही है लिहाजा जेल प्रशासन इस मामले में पूरी तरह से सजग है और विचार विमर्श कर रहा है.

बता दें कि तिहाड़ जेल की तीन नंबर जेल में स्थित इस फांसी घर का कुंआ लगभग 15 फुट गहरा है और इसकी चौड़ाई लगभग दस फुट है. जेल के जानकारों का मानना है कि जेल प्रशासन निर्भया के चारों आरोपियो को एक साथ एक ही तख्ते पर फांसी चढ़ाने के लिए भी विचार विमर्श कर रहा है क्योंकि फांसी देने के लिए मात्र दो फुट की जगह चाहिए होती है.

जल्लाद की कमी न हो इसके लिए किए जा रहे इंतजाम 

तिहाड़ जेल सूत्रों के अनुसार इस मामले में जेल प्रशासन दूसरे राज्यों के जेल प्रशासन से संपर्क में है. तिहाड़ जेल प्रशासन की कोशिश ये है कि फांसी के समय जल्लाद की कमी न रह जाए. फांसी दिए जाने के पहले होने वाली ट्रायल भी पूरी तरह से की जा सके और चारों को एक साथ फांसी देने में कोई परेशानी ना आए इसके लिए सावधानी के साथ तैयारी की जा रही है.

जेल के एक आला अधिकारी ने एबीपी न्यूज से कहा कि आरोपियों की कानूनी लडाई के बाद, हम दोषियों को फांसी देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. सूत्रों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर जेल प्रशासन इस केस के दोषियों का मानसिक काउंसिलिंग भी करा सकता है.

यह भी पढ़ें-

सर्दी में सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ कराना चाहता है पाक, BSF की तैयारी के आगे सारी कोशिशें फेल

हिंदुस्तान का 'अमित' अध्याय: गृह मंत्रालय का 'सरदार', बड़ा ही असरदार

भारत के विरोध के माना चीन, अब किसी भी देश की सीमा में जहाज भेजने से पहले लेगा परमिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget