एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद के खिलाफ पहलवानों के धरने पर कांग्रेस का हमला, जानिए क्या है पूरा मामला

Wrestlers Protest: बृज भूषण शरण सिंह ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा कि जब नियम बदलते हैं तो सबको दिक्कत होती है.

Congress On Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ धरने पर बैठे पहलवानों को अब कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिला है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने इस मामले में बीजेपी पर हमला किया है. उन्होंने इसे गंभीर मामला बताया है. उन्होंने कहा, "एक अभूतपूर्व स्थिति है, जहां भारत के शीर्ष पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट को बीजेपी सांसद की ओर से नियंत्रित भारतीय कुश्ती महासंघ के विरोध में धरने पर बैठना पड़ा." 

कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, "कोचों के खिलाफ यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की गंभीर शिकायतें सामने आई हैं." बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों ने यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले पर पहलवान विनेश फोगाट का कहना है कि जब तक अध्यक्ष नहीं बदला जाता तब तक धरना जारी रहेगा.

 

खेल मंत्रालय को DCW का नोटिस

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में केंद्रीय खेल मंत्रालय को नोटिस जारी किया है. मालीवाल ने बृजभूषण शरण सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा, "हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है और केंद्रीय खेल मंत्रालय को भी नोटिस भेजा है. इस केस में तुरंत न्याय होना चाहिए. रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए और जितने भी कोच के नाम सामने आ रहे हैं, उन सबके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए."

बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग

स्वाति मालीवाल ने कहा, "हम चाहते हैं कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हो और जांच कर उसे गिरफ्तार किया जाए. ये हमारे लिए शर्म की बात है कि देश के लिए मेडल जीतने वाली शेरनियां सड़क पर बैठने को मजबूर हैं. हमने स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री को भी नोटिस जारी किया है. जितने भी कोच का नाम सामने आया है उनके खिलाफ सख्त कारवाई हो. कुछ तो ऐसा हुआ होगा कि बर्दाश्त से बाहर था." उन्होंने आगे कहा, "जिन बेटियों ने देश का नाम रौशन किया वो सड़क पर बैठ कर रोएंगी?" 

आरोपों पर बृजभूषण सिंह ने की सफाई

वहीं, पहलवानों के आरोपों पर भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सफाई देते हुए कहा, "जैसे मुझे पता चला धरना दिया है, मैं तुरंत फ्लाइट की टिकट लेकर आया. आरोप क्या है मुझे नहीं पता था." विनेश के आरोपों पर उन्होंने कहा, "क्या कोई सामने है जो कह सके कि फेडरेशन ने किसी एथलीट का उत्पीड़न किया? कोई तो होना चाहिए."

'फांसी पर लटकने को तैयार हूं'

उन्होंने कहा कि क्या पिछले 10 सालों से उन्हें फेडरेशन से कोई दिक्कत नहीं थी? मुद्दे तब सामने आते हैं जब नए नियम और विनियम लाए जाते हैं. किसी एथलीट का उत्पीड़न नहीं हुआ है. अगर हुआ है तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा. इसमें किसी बड़े आदमी का हाथ है, किसी बड़े उद्योगपति का हाथ है, ये साजिश है.

ये भी पढ़ें-'सीएम KCR ने रैली में नीतीश कुमार को नहीं बुलाया क्योंकि वो...', गिरिराज सिंह का बिहार के मुख्यमंत्री पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget