एक्सप्लोरर

केरल में RSS और SDPI कार्यकर्ता की हत्या के बाद राजनीति तेज, कांग्रेस ने कहा- सांप्रदायिक ताकतें कर रही हिंसा

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि पुलिस बल हिंसा और हत्याओं की इन घटनाओं का मूकदर्शक बन गया है और लोग भय में जी रहे हैं, क्योंकि उनके जीवन और संपत्ति की कोई सुरक्षा नहीं है.

केरल में आरएसएस के एक कार्यकर्ता और एसडीपीआई के एक कार्यकर्ता की राजनीतिक हत्या के बीच विपक्षी दल कांग्रेस ने वाम सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में आजकल सांप्रदायिक और राजनीतिक हत्याओं के बढ़ते मामले मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की ओर से की जा रही सांप्रदायिक तुष्टीकरण का परिणाम है.

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि पुलिस बल हिंसा और हत्याओं की इन घटनाओं का मूकदर्शक बन गया है और लोग भय में जी रहे हैं, क्योंकि उनके जीवन और संपत्ति की कोई सुरक्षा नहीं है. उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्य उत्तर से दक्षिण तक 'गुंडा गलियारा' में बदल गया है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और एसडीपीआई जैसी सांप्रदायिक ताकतें राज्य में हिंसा कर रही हैं.

'सरकार के पास किसी का विरोध करने की शक्ति नहीं है'

उन्होंने वर्कला में मीडिया से कहा, "ये सभी हत्याएं मुख्यमंत्री की ओर से सोशल इंजीनियरिंग के नाम पर की जा रही सांप्रदायिक तुष्टीकरण का परिणाम हैं. सरकार के पास किसी का विरोध करने की शक्ति नहीं है." उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक दोनों समुदायों की कट्टरपंथी ताकतों ने पुलिस बल में घुसपैठ की है. उन्होंने कहा कि मार्क्सवादी पार्टी के हाल में संपन्न जिला सम्मेलनों में भी विजयन के नेतृत्व वाले गृह विभाग की आलोचना हुई थी.

श्रीनिवासन की हत्या के पीछे एसडीपीआई- बीजेपी

इस बीच, आरएसएस के कार्यकर्ता की हत्या की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने आरोप लगाया कि पीएफआई की राजनीतिक शाखा 'सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया' (एसडीपीआई) श्रीनिवासन की हत्या के पीछे है. 45 वर्षीय श्रीनिवासन पर हमलावरों के एक समूह ने पलक्कड़ शहर में उनकी दुकान पर हमला किया. बताया जा रहा है कि आरोपी मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे.

पीएफआई के एक नेता की हत्या का मामला

इससे कुछ घंटे पहले यहां पास के एक गांव में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक नेता की हत्या का मामला सामने आया था. पीएफआई नेता 43 वर्षीय सुबैर की जिले के एलाप्पल्ली में कथित तौर पर उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वह शुक्रवार दोपहर एक मस्जिद में नमाज अदा कर घर लौट रहे थे.

बीजेपी के राज्य महासचिव सी कृष्णकुमार ने पुलिस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कानून लागू कराने वाले लोग श्रीनिवासन के खिलाफ हमले की जांच करने में विफल रहे और उन्होंने अपराध के बाद हमलावरों का पता लगाने का प्रयास नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया, "एसडीपीआई पूरे जिले में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहा है. पुलिस मूकदर्शक बनकर रह गई है. उन्होंने हत्या की जांच करने का कोई प्रयास क्यों नहीं किया. पुलिस की ओर से यह एक गंभीर चूक थी."

ये भी पढ़ें- 

पाकिस्तान: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिया पीएम मोदी के पत्र का जवाब, शांति और सहयोग पर दिया जोर


'हेट स्पीच' के मामलों पर भड़का विपक्ष, सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी का जॉइंट स्टेटमेंट, कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात
INDIA गठबंधन की रैली से पहले दिल्ली में भारी सुरक्षा, CAPF की 270 कंपनियां तैनात

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget