एक्सप्लोरर

'गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ नहीं की, उन्हें आईना दिखाया', कांग्रेस ने बीजेपी पर कसा तंज

Rajasthan News: सचिन पायलट ने पीएम मोदी के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ किए जाने पर कटाक्ष करते हुए इस एक रोचक घटनाक्रम बताया और कहा कि इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए.

Congress Supported CM Ashok Gehlot: कांग्रेस (Congress) में अंदरूनी खींचतान खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अशोक गहलोत और पायलट की बीच चल रहा मनमुटाव किसी से भी छिपा हुआ नहीं है. अब कांग्रेस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को लेकर दिए गए सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी ने बुधवार (2 नवंबर) को कहा कि गहलोत ने भरे मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ नहीं की, बल्कि उन्हें आईना दिखाया है.

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinet) ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब कहा कि गहलोत जी सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री हैं. उसी मंच से तब राजस्थान के सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी जी उस देश के प्रधानमंत्री हैं जो नेहरू, मौलाना आजाद, अम्बेडकर और सरदार पटेल का देश है और जहां 70 साल बाद भी लोकतंत्र जिंदा है. कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें लगता है कि गहलोत ने मोदी जी की तारीफ नहीं की, बल्कि उनको आईना दिखाया है. इससे ज्यादा बेइज्जती की बात नहीं हो सकती है. उसमें किसी को तारीफ कैसे दिख रही है, ये समझ में नहीं आ रहा है. 

कांग्रेस ने गहलोत का किया बचाव

कांग्रेस प्रवक्ता ने गहलोत का बचाव करते हुए कहा कि सचिन पायलट ने भी कई बार कहा कि आपस में मिलकर सरकार बनानी है. मीडिया में किसी बात को अलग तरह से पेश करना अलग बात है. सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि वह फिर से दोहरा रही हैं गहलोत साहब ने पीएम मोदी को लेकर जो बयान दिया है वो उनकी घोर बेइज्जती करना है. 

पायलट का गहलोत पर कटाक्ष

सचिन पायलट ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तारीफ किए जाने पर कटाक्ष करते हुए इस एक रोचक घटनाक्रम बताया और कहा कि इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. पायलट ने तंज कसते यहां तक कह दिया कि मोदी ने गुलाम नबी आजाद की भी इसी तरह तारीफ की थी, बाद में क्या हुआ सब जानते हैं. 

सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि राजस्थान के संदर्भ में निर्णय लेने की जो बात है तो केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा. पायलट ने कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस राजस्थान में राजनीतिक अनिर्णय की स्थिति को खत्म करें.  

पीएम मोदी ने की थी गहलोत की तारीफ

दरअसल, कांग्रेस के भीतर मची ये खलबली मंगलवार (1 नंवबर) को बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में हुई सभा के बाद शुरू हुई. इस सभा में सीएम अशोक गहलोत और प्रधानमंत्री मोदी ने मंच साझा किया था. पीएम मोदी ने इस मंच से सीएम गहलोत को मुख्यमंत्रियों में सबसे सीनियर बताते हुए उनकी तारीफ की थी. पीएम मोदी ने गहलोत की तारीफ करते हुए कहा कि वह सबसे सीनियर मुख्यमंत्री हैं और हम साथ काम कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि मानगढ़ में सीएम गहलोत और पीएम मोदी के बीच करीब 10 मिनट तक अकेले में चर्चा भी हुई थी. 

इसे भी पढ़ेंः- Morbi Bridge Collapse: मोरबी पुल हादसे को लेकर बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, इन आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
'शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में...', बंगाल के मुख्यमंत्री को लेकर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच नवीन पटनायक का आया रिएक्शन, बोले - 'देश के युवाओं और छात्रों के साथ...'

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget