एक्सप्लोरर

Exclusive: संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, अधीर रंजन चौधरी बोले- ऐसी क्या इमरजेंसी है?

Congress On Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वो लोगों को गुमराह करेगी.

Adhir Ranjan Chowdhury On Parliament Special Session: संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार (31 अगस्त) को केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि हमें इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है. सरकार ने संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर को बुलाया है.

इसपर लोकसभा में नेता कांग्रेस अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मन मर्जी से ये लोग संसद चला रहे हैं. ऐसी क्या इमरजेंसी है, क्योंकि शीतकालीन सत्र तो होना है. उन्होंने कहा, ''पता नहीं सरकार की क्या मंशा है. हो सकता है कि पीएम मोदी की कोई नई सोच होगी. पुरानी इमारत से नई इमारत में जाना. पूजा पाठ करना. वगैरह-वगैरह...कोई धमाकेदार कुछ करना. अपना अलग-अलग सोच हो सकता है, लेकिन अजीब लगता है.'' 

अधीर रंजन ने क्या कहा?
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ''चुनाव के चलते ये सरकार नया-नया कुछ तरीका अपनाएगी. लोगों को गुमराह करने के लिए कोशिश करेंगे. तनाव पैदा करने की कोशिश होगी. आम लोगों की तकलीफ का मुद्दा हटाने के लिए ये हर संभव कोशिश ये लोग करेंगे. आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी का हाल खस्ता होने वाला है.'' 

दरअसल इस साल के आखिर में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव तय है. 

क्या दावा किया?
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि सरकार ने अडानी पर नए खुलासे से ध्यान भटकाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया है, लेकिन हम जेपीसी को मांग पर कायम रहेंगे. 

विशेष सत्र में क्या होगा?
इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि संसद का स्पेशल सेशन 18 से 22 सितंबर को बुलाया गया है. इसमें पांच बैठकें होनी है. अमृत काल के बीच आयोजित होने वाले इस विशेष सत्र के दौरान संसद में सार्थक चर्चा को लेकर वो आशान्वित हैं.

ये भी पढ़ें- Parliament Special Session: पांच दिन के लिए बुलाया गया संसद का विशेष सत्र, 10 बिल हो सकते हैं पेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence day Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
Live: देश को संबोधित कर रहे PM मोदी, कहा- '2047 में विकसित भारत बनाकर रहेंगे'
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
'2047 तक विकसित राष्ट्र', लाल किले से PM मोदी ने बताया भारत का बड़ा लक्ष्य
पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
पीएम मोदी का लाल किले से संबोधन, कहा- 'देश अब छोटे सपने से नहीं चलने वाला'
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget