एक्सप्लोरर

Congress: कांग्रेस में मल्लिकार्जुन खरगे को फ्री हैंड, पर CWC सदस्यों को नामित करने की चुनौती

Congress News: CWC के सदस्यों की संख्या बढ़ाने से अब नए-पुराने चेहरों के अलावा क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाने का ज्यादा अच्छा मौका मिलेगा.

Congress 85th Plenary Session: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है. इसमें कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) का चुनाव नहीं कराने पर फैसला हुआ. अब इस सीडब्ल्यूसी को चुनने का काम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को ही करना होगा. खरगे को पार्टी ने फ्री हैंड तो दे दिया, लेकिन कंधों पर बड़ी चुनौती भी दे दी है. 

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि संचालन समिति में सर्वसम्मति से तय हुआ कि सीडब्ल्यूसी के चुनाव नहीं होंगे, बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष ही सीडब्ल्यूसी के सदस्यों को नामित करेंगे. जयराम रमेश का कहना था कि मौजूदा राजनीतिक हालातों और देश के प्रमुख विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस के सामने मौजूद चुनौतियों को देखते हुए सीडब्ल्यूसी का चुनाव न कराने का फैसला लिया गया है. मतलब अब मल्लिकार्जुन खरगे को सीडब्ल्यूसी के निर्वाचित और मनोनीत दोनों श्रेणियों में सदस्य नामित करने के लिए अधिकृत किया गया है. 

CWC सदस्य चुनना बड़ी चुनौती

पार्टी ने अपने संविधान में बदलाव करते हुए अब CWC के स्थायी सदस्यों की संख्या को बढ़ाकर 35 कर दी है. अभी तक सदस्यों की संख्या 23 थी. इसमें 4 सदस्यों के नाम तो बिल्कुल तय माने जा रहे हैं, इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा मनमोहन सिंह का नाम शामिल है. बचे हुए 31 सदस्यों के नाम को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तय करेंगे. अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि किसे इस समिति में शामिल किया जाए और किसे छोड़ दिया जाए. 

किसे शामिल किया जाए, किसे नहीं 

पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, जयराम रमेश, शक्ति सिंह गोहिल, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, शैलजा कुमारी, तारिक अनवर, भक्त चरण दास, जेपी अग्रवाल, राजीव शुक्ला, एचके पाटिल जैसे पुराने नेता सीडब्ल्यूसी के लिए प्रबल दावेदार हैं. यदि खरगे की चुनौती होगी कि यदि इन्हें ही सीडब्ल्यूसी में शामिल कर लेते हैं तो नए लोगों को कैसे मौका देंगे? वहीं यदि सचिन पायलट, और इमरान प्रतापगढ़ी जैसे युवा बिग्रेड को ज्यादा महत्व दे दिया तो अनुभव की कमी हो जाएगी. इसके अलावा शशि थरूर और मनीष तिवारी जैसे नेताओं को भी साधने का दबाव होगा. 

खरगे को फ्री हैंड देने की वजह

खरगे के अध्यक्ष बनने के बाद से यह चर्चा होती है कि वह 10 जनपथ या गांधी परिवार के दबाव या इशारे में काम करते हैं. ऐसे में खरगे को फ्री हैंड देकर पार्टी यह संकेत देना चा रही है कि संचालन समिति ने जो भी निर्णय लिया, वह स्वतंत्र रूप से लिया गया. उस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी या परिवार का कोई दबाव नहीं था. गांधी परिवार ने यह संकेत देने की कोशिश की कि बतौर अध्यक्ष खरगे अपनी टीम सीडब्ल्यूसी का चुनाव खुद करें.

ये भी पढ़ें-Congress Plenary Session: 'आकाश-धरती और पाताल, सब बेच रहे...', कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में मोदी सरकार पर बरसे खरगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
'UPA सरकार ने BJP को प्रदर्शन के लिए जंतर मंतर दिया था, अब...', अधीर रंजन चौधरी का चौंकाने वाला बयान
Abhijeet Dipke Detained Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
Live: 'संपर्क नहीं हो पा रहा, वकीलों से भी बात नहीं करने दे रहे', दीपके की हिरासत पर भड़की CJP
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget