एक्सप्लोरर

Congress Plenary Session: 'आकाश-धरती और पाताल, सब बेच रहे...', कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में मोदी सरकार पर बरसे खरगे

Mallikarjun Kharge Speech: कांग्रेस के 85वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सबकुछ बेच रही है.

Congress 85th Plenary Session: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन चल रहा है. कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित देश भर के कांग्रेसी नेता जुटे हैं. कार्यक्रम में खरगे ने शनिवार (25 फरवरी) को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया. 

मोदी सरकार पर बरसते हुए खरगे ने कहा, "देश 5 सालों में सबसे कठिन दौर से गुजर रहा है. इस सरकार ने चीन के अतिक्रमण पर घुटने टेक दिए गए हैं." पीएम मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री कहते हैं कोई घुसा नहीं, विदेश मंत्री कहते हैं कि हम चीन से लड़ नहीं सकते, क्योंकि वो बड़ी अर्थव्यवस्था है." खरगे ने कहा, "चीन से जमीन छीन कर अप्रैल 2020 की स्थिति वापस दिलाएंगे तभी समझेंगे कि आपकी 56 इंच की छाती है."

नए आंदोलन की जरूरत बताई

कांग्रेस अध्यक्ष कहा, "केंद्र सरकार देश के लोकतांत्रिक ढांचे को तोड़ने का षड्यंत्र रच रही है. इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा." उन्होंने आगे कहा, "मौजूदा सरकार आकाश, धरती और पाताल, देश की सभी चीजें बेच रही है. इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा" उन्होंने कहा, "आज देश सबसे कठिन चुनौतियों से गुजर रहा है. सत्ता में बैठे लोगों ने देश की जनता के अधिकारों और भारत के मूल्यों पर हमला बोल रखा है, इसलिए आज एक नए आंदोलन के शुरुआत की जरूरत है."

मोदी सरकार पर हमला बोला

खरगे ने दावा किया कि सरकार में बैठे लोगों का डीएनए गरीब विरोधी है. उन्होंने कहा, "देश में नफरत का माहौल है. महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है." उन्होंने कहा, "आज सत्ता में बैठे लोग जनता के अधिकारों पर हमला बोल रहे हैं. खरगे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा, "आज सबको 'सेवा, संघर्ष और बलिदान, सबसे पहले हिंदुस्तान' का संकल्प लेना होगा." उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी नेताओं के ठिकाने पर ED की छापेमारी पर कहा, "कैसे कांग्रेस के महाधिवेशन को नाकाम बनाने के लिए जगह-जगह एजेंसियों के छापे पड़वाए गए?"

भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की

खरगे ने राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने इस यात्रा के जरिए देश में डर और नफरत के खिलाफ संघर्ष की एक मशाल जलाई है, जिसकी रोशनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैल गई. राहुल गांधी धूप, बारिश, धूल और बर्फ की परवाह किए बिना पैदल चलते रहे. उन्होंने असंभव को संभव कर दिखाया."

ये भी पढ़ें-Congress Plenary Session: शशि थरूर महाधिवेशन में बोले- कांग्रेस को आइडियोलॉजी को लेकर स्पष्ट होना होगा क्योंकि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget