एक्सप्लोरर

हिट एंड रन मौत के मामलों के लिए बढ़ेगी मुआवजा राशि, मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये देने की तैयारी 

सड़क परिवहन मंत्रालय हिट एंड रन मौत के ऐसे मामलों के लिए मुआवजे में वृद्धि करने जा रहा है, जिसमें वाहनों की पहचान नहीं हो पाई. ऐसे मामलों में मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा.

नई दिल्ली: सरकार सड़क एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले लोगों के लिए मुआवजे की राशि बढ़ाने की तैयारी कर रही है. सड़क परिवहन मंत्रालय ने हिट एंड रन के ऐसे मामलों में होने वाली मौतों के लिए मुआवजे में आठ गुना वृद्धि के नियमों को अंतिम रूप दिया है, जिसमें शामिल वाहनों की पहचान नहीं हो पाई. इसी तरह इंश्योरेंस वाले वाहनों से जुड़ी सड़क दुर्घटनाओं में मौत और गंभीर रूप से घायल होने के केस में 'नोफॉल्ट लायबिलिटी' के तहत मुआवजे में 10 गुना की वृद्धि की जाएगी.

मुआवजे की राशि बढ़ाने का उद्देश्य पीड़ितों और उनके परिजनों को जल्द राहत पहुंचाना है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार किसी भी हिट एंड रन केस में मारे गए व्यक्ति के लिए मुआवजा 2 लाख रुपये तय किया जाएगा, जो कि वर्तमान में 25,000 रुपये है. वहीं गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 रुपये दिए जाएंगे. गंभीर रूप से घायलों को वर्तमान में  12,500 रुपये मुआवजा दिया जाता है. 

2019 में हिट एंड रन मामलों में 29,354 लोग की मौत
2019 के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में हिट एंड रन मामलों में 29,354 लोग की मौत हुई और 67,751 लोग घायल हुए. चूंकि ऐसे मामलों में अपराधी पकड़ में नहीं आता है. इसलिए सरकार एक मोटर व्हीकल एक्सीडेंट फंड बनाएगी और इससे मुआवजा दिया जाएगा.   

इसी तरह जिन सड़क दुर्घटनाओं में वाहन और उसके मालिक का पता लगाया जा सकता है, ऐसे मामलों में मंत्रालय ने मुआवजा बढ़ाने का प्रस्ताव किया है. ऐसे मामलों में किसी की मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल होने पर 2.5 रुपये का मुआवजे का भुगतान थर्ड पार्टी कवरेज देने वाली बीमा कंपनी करगी. 

सड़क हादसों में 18 फीसदी की कमी  
पिछले दो वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई है और पिछले वर्ष के दौरान लगभग 18% की कमी आई है. सरकार ने संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के कारण दुर्घटनाओं में कमी का दावा किया है. सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार 2018 में जहां 4.7 लाख दुर्घटनाएं हुईं थी. वहीं 2019 में यह संख्या घटकर 4.5 लाख और पिछले साल 3.6 लाख हो गई.

यह भी पढ़ें-

आज दोपहर अमित शाह से मिलेंगे शरद पवार, सुबह राहुल गांधी के ब्रेकफास्ट में शामिल हुयीं सुप्रिया सुले

Corona Cases: देशभर में 6 दिनों बाद कम हुआ कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में आए 30 हजार नए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget