एक्सप्लोरर

कर्नल कृष्ण रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक दुबे को शौर्य चक्र, जानिए इनकी वीरता के बारे में

सेना ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण सिंह रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक कुमार दुबे को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में अपने शौर्य से आतंकियों के मंसूबे को नाकाम करने वाले सुरक्षाबलों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है. इस बार चार रक्षा कर्मियों को शौर्य चक्र प्रदान किए गए हैं.

भारतीय सेना ने बताया कि लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण सिंह रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक कुमार दुबे को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है. तीनों ने जम्मू-कश्मीर में सेना के कई ऑपरेशन में भाग लिया है. इसके अलावा भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर विशाख नायर को भी शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है.

ले. कर्नल कृष्ण सिंह रावत सेना के एक प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि रावत जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर (एलओसी) घुसपैठ और आतंकवाद रोधी अभियानों के लिए तैनात एक टीम का नेतृत्व कर रहे थे.

उसी दौरान खुफिया सूचना मिली थी कि आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ या हमला करने की कोशिश की जा सकती है. रावत ने अपनी टीम का नेतृत्व किया और इसे घुसपैठ के संभावित मार्गों पर तैनात किया.

खराब मौसम में करीब 36 घंटे के बाद उनकी टीम ने आतंकवादियों के समूह को देखा. इसके बाद हुयी भारी गोलीबारी के बावजूद वह अपनी टीम के सदस्यों को निर्देश देते रहे और इसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादी मारे गए.

इसके बाद उन्होंने शेष आतंकवादियों के स्थान की पहचान की और उस आधार पर की गयी कार्रवाई में दो और आतंकवादी मारे गए. तीसरा आतंकवादी घायल हो गया.

प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि पूरे ऑपरेशन के दौरान दृढ़ और अनुकरणीय नेतृत्व के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण सिंह रावत को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाता है."

मेजर अनिल उर्स प्रशस्ति पत्र में आपरेशन की तारीख का जिक्र नहीं किया गया है. जम्मू कश्मीर में एलओसी पर तैनात कंपनी कमांडर मेजर उर्स को आतंकवादियों के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी.

प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि सामरिक कौशल और मजबूत संकल्प का परिचय देते हुए अधिकारी ने पूरी तरह धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा की. आतंकवादियों के समूह को देखते ही उन्होंने तीन आतंकवादियों को मार गिराया.

हवलदार आलोक कुमार दुबे जम्मू कश्मीर के एक गांव के पास बागों में 22 जून 2019 को तलाशी अभियान शुरू किया गया था. इस दौरान सामरिक दक्षता का परिचय देते हुए हवलदार दुबे ने कंपनी कमांडर की सहायता की.

सु्बह करीब 5.40 बजे दुबे ने अपने से ठीक आगे घनी झाड़ियों में संदिग्ध हरकत देखी. आतंकवादियों का एक समूह भागने की कोशिश कर रहा था. इस क्रम में आतंकियों ने हथगोला फेंका और अंधाधुंध गोलियां चलाईं.

प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि अदम्य साहस प्रदर्शित करते हुए हवलदार आलोक ने एक आतंकवादी को मार गिराया. उसकी बाद में खूंखार आतंकवादी के रूप में पहचान की गयी.

राष्ट्रपति ने सेना के 60 जवानों को सेना पदक (वीरता), नौसेना के लिए चार नौसेना पदक और वायु सेना के लिए पांच वायु सेना पदक (वीरता) की भी मंजूरी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget