एक्सप्लोरर

उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर का कहर जारी, श्रीनगर एयरपोर्ट लगातार तीसरे दिन रहा बंद

उत्तर भारत के कई राज्यों शीतलहर का कहर जारी है जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जिंदगी ठहर सी गई है. इस वजह से श्रीनगर हवाईअड्डे पर विमानों की परिचालन पिछले तीन दिनों से बंद है.

नई दिल्ली: उत्तर भारत में सोमवार को भी ठंड का कहर जारी रहा. इस दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नये सिरे से बारिश और बर्फबारी हुई जबकि श्रीनगर हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन अत्यधिक कोहरे की वजह से लगातार तीसरे दिन बंद रहा. ठंड का प्रकोप राजधानी दिल्ली में भी जारी है और यहां का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहर का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर के कारण लोगों का जीवन ठहर गया है.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के मंगलवार रात से 14 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र को प्रभावित करने की सबसे अधिक संभावना है. इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव के चलते, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्रों में दूर-दूर तक मध्यम बारिश या बर्फ गिरने का अनुमान है.’’ उन्होंने कहा कि मंगलवार की रात कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फ पड़ सकती है और बाद में इसकी तीव्रता और प्रसार में वृद्धि होगी. विश्व की दूसरी सबसे ठंडी बसावट द्रास में रात के तापमान में पांच डिग्री से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है जो शून्य से 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि लेह में रात का तापमान शून्य से 14.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. पिछले हफ्ते से सर्द हवाओं की मार झेल रहे श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शीतकालीन राजधानी, जम्मू में भी रात के तापमान में कुछ गिरावट देखी गयी जो 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारी ने बताया कि यह इस मौसम के औसत से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे है. उत्तर कश्मीर का कुपवाड़ा घाटी का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया जहां तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. वहीं, वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जम्मू क्षेत्र में सबसे ठंडी जगह डोडा जिले की भद्रवाह बस्ती दर्ज की गई जहां तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस था. अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर हवाईअड्डे पर लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी विमानों का परिचालन बंद रहा क्योंकि कश्मीर घाटी से जाने और वहां तक आने वाली सभी उड़ानों को अत्यधिक कोहरे के कारण दृश्यता घट जाने की वजह से रद्द कर दिया गया.

असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल की कॉपी फाड़ी

भारत विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर हवाईअड्डे पर सोमवार को सभी उड़ानों को रद्द करना पड़ा और तीसरे दिन भी विमानों का परिचालन नहीं हुआ.” घाटी के अधिकारियों ने खराब मौसमी परिस्थितियों की वजह से सोमवार को प्राथमिक विद्यालयों को बंद रखा. अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के संभागीय आयुक्त, बशीर अहमद खान ने खराब मौसम के चलते सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालयों को सोमवार को बंद रखने के आदेश दिए. वहीं, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर की ओर जाने वाला ट्रैफिक सोमवार को बहाल कर दिया गया. इसे मरम्मत कार्यों और सुरक्षा बलों के काफिलों को सुगमता देने के लिए एक दिन के लिए बंद कर दिया गया था.

यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया, ‘‘सिर्फ श्रीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को जाने की इजाजत दी गई है. सभी मौसम में कश्मीर को पूरे भारत से जोड़ने वाला यह एकमात्र राजमार्ग है.’’ यह राजमार्ग रविवार को आम लोगों के यातायात के लिए बंद था क्योंकि रामबन सेक्टर में भूस्खलन की घटना के बाद मरम्मत का काम होना था. इसके अलावा रक्षा बलों के काफिले की सुगमता के लिए भी यह बंद था. पंजाब और हरियाणा भी ठंड की गिरफ्त में रहे जहां न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर सामान्य से नीचे दर्ज किया गया.

नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए ममता बनर्जी बोलीं- किसी को भी शरणार्थी नहीं बनने देंगे

पंजाब का आदमपुर इलाका राज्य का सबसे सर्द स्थान दर्ज किया गया जहां तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा. फरीदकोट, बठिंडा, हलवाडा, पठानकोट, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.6, 5.9, 8, 6.9, 7.6 और 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पड़ोस के हरियाणा में करनाल में सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि हिसार में तापमान 6.5 डिग्री रहा. रोहतक, सिरसा, अंबाला और भिवानी में क्रमश : 7.2, 7.4, 8.6 और 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान में सर्दी का सितम जारी रहा जहां अलवर और पिलानी सबसे ठंडे स्थान दर्ज किए गए. यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने कहा कि गंगानगर और चुरु में रात का तापमान क्रमश: 7.2 और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पाली, वनस्थली, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, अजमेर और जयपुर में भी तापमान दस डिग्री या इससे नीचे दर्ज किया गया.

Exclusive: अभिजीत बनर्जी ने निर्मला सीतारमण को अर्थव्यवस्था पर दी ये सलाह, JNU पर भी खुलकर बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Embed widget