एक्सप्लोरर

इस बार उत्तर भारत में क्यों पड़ रही भयानक ठंड? ये है कोहरे और शीतलहर के पीछे की बड़ी वजह

Weather News: ठंड के मामले में जनवरी दिल्ली के लिए सितम ढाने वाली साबित हो रही है. सर्दी ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर किया हुआ है. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में थोड़ी राहत मिल सकती है.

North India Cold Wave: पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड से ठिठुर रहा है. इस ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. राजधानी दिल्ली में तो हालात बेहद खराब रहे. हालांकि अब यहां कोहरे से काफी राहत मिली है. पिछले दिनों ही दिल्ली ने शीतलहर का पिछले एक दशक का रिकॉर्ड तोड़ डाला था. दिसंबर की शुरुआत में जो ठंड का लेवल कम माना जा रहा था जनवरी आते-आते वो परवान चढ़ गया. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में लोग जमा देने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं इस भयानक सर्दी के पीछे का कारण. 

दरअसल, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी इसका सबसे बड़ा कारण है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फ गिर रही है. यही उत्तर भारत की ठंड के लिए सबसे बड़ा कारण है. सुबह और शाम के वक्त मैदानी इलाके शीतलहर और कोहरे के आगोश में हैं. पिछले कुछ दिनों से पारा काफी नीचे गिरा है. दिल्ली में पांच दिन लगातार न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा. 

शीत लहर और कोहरे की मार 

हवा में नमी कम होने से ठंडक बढ़ती है और शीतलहर के साथ कोहरा भी पड़ना जारी रहता है. ऐसे में उत्तर भारत को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि, अब मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों में कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 21 से 25 जनवरी के बीच उत्तर-पश्चिम भारत पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा. 

बर्फबारी से बढ़ी पहाड़ी लोगों की मुश्किलें 

केवल उत्तर भारत के ही नहीं, बल्कि इस ठंड के बीच पहाड़ों में रहने वाले लोग भी मुसीबत से घिरे हुए हैं. लगातार हो रही बर्फबारी के बीच लोगों पर एक-एक दिन भारी पड़ रहा है. यहां तक कि बीमार पड़ने वालों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो रहा है. कई किलोमीटर पैदल चलकर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है. पारा माइनस में पहुंच गया है. पानी पूरी तरह से जम चुका है. 

ये भी पढ़ें: 

Weather Update: जमा देने वाली ठंड के बाद अब शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर, इन राज्यों में रेन अलर्ट, जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश

Embed widget