एक्सप्लोरर

बिजलीघरों में कोयले की कमी बरकरार, चार दिन से कम कोयला भंडार वाले प्लांट की संख्या 61 हुई

Coal Crisis: सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सुपर क्रिटिकल स्टॉक वाले पावर प्लांट्स की संख्या मंगलवार को बढ़कर 61 हो गई. 18 अक्टूबर को इसकी संख्या 58 थी.

Coal Crisis: थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले की कमी बरकरार है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खानों से दूर स्थित चार दिन से कम कोयला भंडार (सुपर क्रिटिकल स्टॉक) वाले बिजली संयंत्रों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 61 पर पहुंच गयी. केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के कोयला भंडार पर ताजा आंकड़ों के अनुसार, खानों से दूर स्थित चार दिन से कम के कोयला भंडार वाले बिजली संयंत्रों की संख्या 19 अक्टूबर को बढ़कर 61 पहुंच गयी जो 18 अक्टूबर को 58 थी. 

आंकड़ों से पता चलता है कि चार दिन के कोयला भंडार वाले बिजलीघरों की संख्या पिछले सप्ताह (12 अक्टूबर) 65 थी. यानी कोयला भंडार की स्थिति सुधरी है लेकिन संकट अभी बना हुआ है. सीईए 135 ताप बिजली संयंत्रों में कोयला भंडार की स्थिति पर नजर रखता है. इन संयंत्रों की सामूहिक उत्पादन क्षमता 1,65,000 मेगावॉट है.

आंकड़े से पता चलता है कि ऐसे बिजलीघरों की संख्या घटकर 15 पर आ गयी है, जहां कोयले का बिल्कुल भी भंडार नहीं है. इनकी बिजली उत्पादन क्षमता 15,080 मेगावॉट है. एक सप्ताह पहले ऐसे संयंत्रों की संख्या 18 थी जिनकी उत्पादन क्षमता 18,630 मेगावॉट थी.

इससे पहले मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने कहा कि बिजली उत्पादकों के सूखे ईंधन के घटते भंडार के मद्देनजर वह उन्हें अस्थायी रूप से कोयले की आपूर्ति में प्राथमिकता दे रही है. देश के बिजली संयंत्रों के ईंधन की कमी से जूझने के बीच यह बयान महत्वपूर्ण है. सीआईएल ने एक बयान में कहा था, "कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद आर्थिक गतिविधियों में तेजी के कारण बिजली संयंत्रों में भंडार की कमी के स्थिति को देखते उन्हें कोयले की आपूर्ति में प्राथमिकता दी गयी है." इस उद्देश्य को जल्द से जल्द प्राप्त करने के लिए, कोयला कंपनियों को सलाह दी गयी है कि वे बिजली के लिए विशेष फॉरवर्ड ई-नीलामी को छोड़कर आगे कोयले की ई-नीलामी करने पर अस्थायी रूप से धीमी गति से चलें. बयान के अनुसार यह उपाय विद्युत क्षेत्र में इस समय ऊंची मांग की स्थिति से निपटने के लिए किया गया है और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच पीएम मोदी ने तेल कंपनियों के CEOs के साथ की बैठक

मुंद्रा बंदरगाह ड्रग्स केस: NIA ने दिल्ली में की छापेमारी, टेलकम पाउडर में भी ड्रग्स मिला होने का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget