एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच पीएम मोदी ने तेल कंपनियों के CEOs के साथ की बैठक

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तेल और गैस क्षेत्र के सीईओ और एक्सपर्ट्स के साथ बैठक की. ये इस तरह की छठी बातचीत रही जो साल 2016 में शुरू हुई थी.

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए वैश्विक तेल और गैस क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) और विशेषज्ञों के साथ बातचीत की. इसमें रिलायंस इंड्रस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी, रोसनेफ्ट (रूस) के अध्यक्ष और सीईओ डॉ. इगोर सेचिन और सऊदी अरामको के अध्यक्ष और सीईओ अमीन नासर सहित अन्य ने भाग लिया.

पीएमओ ने एक बयान में बताया कि इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने भारत में तेल और गैस क्षेत्र के विकास में भारत के साथ साझेदारी करने के लिए सीईओ को आमंत्रित किया. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है. फोकस राजस्व से अधिक उत्पादन पर स्थानांतरित हो गया है.

इससे पहले पीएमओ ने एक बयान में कहा था कि यह छठी ऐसी वार्षिक बातचीत है, जो 2016 में शुरू हुई थी. इसमें तेल और गैस क्षेत्र के वैश्विक नेता शामिल होते हैं, जो इस क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों और भारत के साथ सहयोग और निवेश के संभावित क्षेत्रों का पता लगाने के लिए विचार-विमर्श करते हैं.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा

दो दिनों की स्थिरता के बाद बुधवार को फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी जिसके साथ ही देश भर में ईँधन की कीमतें एक नयी ऊंचाई पर पहुंच गयीं. सरकारी खुदरा ईंधन विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 106.19 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 112.11 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी.

वहीं मुंबई में, डीजल अब 102.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि दिल्ली में इसकी कीमत 94.92 रुपये प्रति लीटर है. इससे पहले पिछले दो दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. जबकि उससे पहले, लगातार चार दिन कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की हर दिन बढ़ोतरी की गयी थी.

इस वृद्धि के साथ, पेट्रोल अब सभी राज्यों की राजधानियों में 100 रुपये प्रति लीटर या उससे अधिक हो गया है, जबकि डीजल एक दर्जन से अधिक राज्यों में सैकड़े के स्तर को छू गया है. पणजी और रांची में भी डीजल ने 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर लिया.

सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के सीमावर्ती शहर गंगानगर में है जहां पेट्रोल 118.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल 109.04 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. सितंबर के अंतिम सप्ताह में कीमतों में बदलाव में तीन सप्ताह के लंबे अंतराल को समाप्त करने के बाद से, पेट्रोल की कीमतों में यह 17वीं वृद्धि है और डीजल की कीमतों में 20वीं बार वृद्धि हुई है.

जहां देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल की कीमत पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है, डीजल की दरें मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, केरल, कर्नाटक, झारखंड, गोवा और लद्दाख सहित एक दर्जन से अधिक राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों में उस स्तर को पार कर गयी हैं. स्थानीय करों के आधार पर कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं.

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड सात साल में पहली बार बुधवार को 84.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. एक महीने पहले ब्रेंट की कीमत 73.92 डॉलर प्रति बैरल थी. तेल का शुद्ध आयातक होने के नाते, भारत पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों के बराबर दरों पर रखता है. अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में वृद्धि की वजह से पेट्रोल के लिए 28 सितंबर और डीजल के लिए 24 सितंबर को दर संशोधन में तीन सप्ताह का अंतराल खत्म हो गया था. तब से डीजल की कीमत में कुल 6.50 रुपये और पेट्रोल की कीमत में पांच रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.

India China News: पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी गतिरोध के बीच अरुणाचल में बोफोर्स तोप तैनात

West Bengal Bypolls: केंद्रीय बलों की 80 कंपनियां होंगी तैनात, चार सीटों पर 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget