एक्सप्लोरर

कोयला घोटालाः दिल्ली HC ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे की जेल की सजा को निलंबित किया, CBI से मांगी प्रतिक्रिया

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिलीप रे की जेल की सजा को निलंबित कर दिया है, वहीं सीबीआई को नोटिस जारी कर दिलीप रे की सजा के खिलाफ अपील पर प्रतिक्रिया मांगी है. 1999 में झारखंड के कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता से जुड़े एक मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को तीन साल की सजा सुनाई गई थी.

नई दिल्लीः साल 1999 में झारखंड के कोयला ब्लॉक आवंटित करने में अनियमितता से जुड़े एक मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को तीन साल की सजा सुनाई गई थी. वहीं दिल्ली हाई कोर्ट ने दिलीप रे की जेल की सजा को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने भी सीबीआई को नोटिस जारी कर दिलीप रे की सजा के खिलाफ अपील पर प्रतिक्रिया मांगी है.

अदालत ने मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे की अपील को स्वीकार कर लिया और मामले को 25 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया गया है. अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में पूर्व राज्य मंत्री (कोयला) दिलीप रे को पिछले महीने कोयला ब्लॉक आवंटन में अनियमितता से जुड़े एक मामले में दोषी ठहराया गया था.

मामले में सीबीआई ने दिलीप रे और दो अन्य दोषियों के खिलाफ आजीवन कारावास की मांग की थी. इसके पीछे CBI ने तर्क दिया कि समाज को अच्छा संदेश देने के लिए अधिकतम सजा दी जानी चाहिए. वहीं सजायाफ्ता व्यक्तियों ने अदालत से आग्रह किया कि वे उनके बुढ़ापे को देखते हुए उन पर दया करें और उदारता से विचार करें. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पहले कभी उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है.

दिलीप रे के अलावा अदालत ने उस समय मंत्रालय के दो वरिष्ठ अधिकारियों - प्रदीप कुमार बनर्जी और नित्या नंद गौतम को भी तीन-तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी. इस मामले में कास्टरन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (CTL) के निदेशक महेंद्र कुमार अग्रवाल को भी इसी कारावास की सजा सुनाई गई थी.

हालांकि, ट्रायल कोर्ट ने फैसले को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए दोषियों को एक महीने के लिए जमानत दे दी थी.

यह भी देखेंः

मुंगेर: दुर्गा विसर्जन में हुई हिंसा के विरोध में वोटिंग का बहिष्कार, कांग्रेस-BJP ने अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग बिहार: क्या JDU का खेल बिगाड़ सकती है चिराग पासवान की LJP? जानें इस बार के चुनाव की खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget