एक्सप्लोरर

संतों की हत्या: संजय राउत के ट्वीट पर बोली योगी सरकार- महाराष्ट्र संभालें, यूपी की चिंता ना करें

महाराष्ट्र के पालघर और यूपी के बुलंदशहर में साधु-संतों की हत्या पर राजनीति शुरू हो गई है. महाराष्ट्र घटना पर शिवसेना ने सीएम योगी पर संप्रदाय की राजनीति करने का आरोप लगाया. अब योगी ने शिवसेना को जवाब दिया है.

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में संतों की हत्या पर शिवसेना नेता संजय राउत के ट्वीट पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यालय ने जवाब दिया है. संजय राउत से यूपी सरकार ने कहा है कि आप अपना महाराष्ट्र संभालें और यूपी की चिंता ना करें. योगी सरकार ने क्या-क्या कहा है? संजय राउत के ट्वीट पर जवाब देते हुए योगी कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में लिखा गया, "संजय राउत जी, संतो की बर्बर हत्या पर चिंता करना राजनीति लगती है? यूपी के मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को फोन किया, क्योंकि पालघर के साधु निर्मोही अखाड़ा से संबंधित थे. सोचिए, राजनीति कौन कर रहा है?" एक दूसरे ट्वीट में लिखा गया, "सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में काननू का राज है. यहां कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाता है. बुलंदशहर की घटना में तुरंत कार्रवाई हुई और चंद घंटों के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आप महाराष्ट्र संभालें,यूपी की चिंता न करें."
इससे पहले संजय राउत ने अपने ट्वीट में बताया था कि बुलंदशहर में हुई घटना के मुद्दे पर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यूपी के सीएम योगी से फोन पर बात की. राउत ने बुलंदशहर की घटना पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'भयानक! बुलंदशहर, यूपी के एक मंदिर में दो साधुओं की हत्या, लेकिन मैं सभी से अपील करता हूं कि वे इसे सांप्रदायिक न बनाएं, जिस तरह से कुछ लोगों ने पालघर मामले में करने की कोशिश की.' बुलंदशहर में दो साधुओं की हत्या का आरोपी गिरफ्तार हाल ही में महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. ये मामला शांत नहीं हुआ कि यूपी में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर कोतवाली में दो साधुओं की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूरी घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि "बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली के गांव पगोना में स्थित शिव मंदिर में दो बाबा मंदिर में रहकर पूजा अर्चना करते थे. इसी मंदिर पर एक नशेड़ी व्यक्ति आता-जाता रहा है. दो-तीन दिन पहले इसी नशेड़ी द्वारा बाबाओं का चिमटा गायब कर दिया था. इस पर बाबाओं ने इसे डांटा था. यही बात इसके अदंर रही होगी. इसी कारण इसने तलवार से दोनों बाबाओं की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को अर्धनग्न अवस्था में गिरफ्तार किया है. अभी अभियुक्त से पूछ-ताछ जारी है." ये भी पढ़ें- ओवैसी बोले- अमेरिका ने भारत को पाक के बराबर खड़ा किया, गले मिलना काम नहीं आया लॉकडाउन में भी बीजेपी सांसद की पत्नी ने उड़ान भरी? वायरल तस्वीर का सच जानिए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget