एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: लॉकडाउन में भी बीजेपी सांसद की पत्नी ने उड़ान भरी? वायरल तस्वीर का सच जानिए

दावा है कि लॉकडाउन के दौरान सांसद की पत्नी को विशेष उड़ान के जरिए दिल्ली से कोलकाता लाया गया. उनकी एक वायरल तस्वीर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने बहस शुरू कर दी.

पूरा देश लॉकडाउन है. ट्रेन, बस, उड़ान सब बंद हैं. इस माहौल में सोशल मीडिया पर पहुंची एक तस्वीर ने हल्ला मचा दिया है. पश्चिम बंगाल के बिशनपुर से बीजेपी सांसद सौमित्र खान की पत्नी सुजाता की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो विमान में सवार दिखाई दे रही हैं. दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन में भी बीजेपी सांसद की पत्नी ने कोलकाता के लिए उड़ान भरी. सच्चाई के सेंसेक्स में हमने इस दावे की पड़ताल की है.

क्या दावा किया जा रहा है? सुजाता खान की कुछ तस्वीरों को फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए एक यूजर अविजीत दासगुप्ता ने लिखा- "जब प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं तब विशेष विमान से सांसद की पत्नी दिल्ली से वापस आईं. और वो फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात का दिखावा भी कर रही हैं."

इसके बाद से अचानक ट्विटर से लेकर फेसबुक तक सुजाता खान की आलोचना होने लगी. उनकी तस्वीरों को पैदल चलते और फंसे हुए मजदूरों के साथ दिखाया जाने लगा. दोनों तस्वीरों की तुलना की जाने लगी.

दरअसल सुजाता ने जो तस्वीरें पोस्ट की थी में उनमें से ज्यादातर में वो अकेली दिखाई दे रही थीं. मतलब भीड़ नहीं थी. एयरपोर्ट की भी जो तस्वीरें पोस्ट की उसमें वो भी सुनसान दिखाई दे रहा था. इस सूनेपन ने इस चर्चा को और हवा दी कि सांसद की पत्नी होने का सुजाता खान को फायदा मिला और लॉकडाउन को ताक पर रखकर उन्होंने कोलकाता से दिल्ली तक का सफर किया. 0लेकिन सुजाता खान ने वाकई ऐसा किया है या नहीं ये जानने के लिए इस दावे की पड़ताल जरूरी थी.

पड़ताल में सच्चाई क्या सामने आई एबीपी न्यूज संवाददाता नीरज पांडेय ने मामले की तहकीकात की. वह सीधे दिल्ली में बीजेपी सांसद सौमित्र खान के निवास पर पहुंचे, यहां उनकी मुलाकात उनकी पत्नी सुजाता खान से हुई. सुजाता खान ने हमें बताया कि वो 23 मार्च को कोलकाता से दिल्ली आई थीं. लॉकडाउन के बाद से वो दिल्ली में ही हैं और फेसबुक पर घर को याद करते हुए पुरानी तस्वीरें अपलोड की थीं. लेकिन लोगों ने बिना बात के इसे देश का सबसे बड़ा मुद्दा बना दिया.

सुजाता खान ने कहा, "घर की याद आ रही थी. मम्मी-पापा की याद आ रही थी. मैंने ये कहीं नहीं लिखा कि मैं आज कोलकाता से वापस आई. लोगों के सिर में दिमाग नहीं है. ये मोदी जी का राज चल रहा है. सांसद और सांसद की पत्नी के लिए स्पेशल फैसिलिटी नहीं मिलती है."

हमारी पड़ताल में सांसद की पत्नी के लॉकडाउन में विशेष उड़ान के जरिए दिल्ली से कोलकाता आने का दावा झूठा साबित हुआ है.

इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

ये भी पढ़ें- 

सच्चाई का सेंसेक्स: क्या 15 अक्टूबर तक सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद करने के आदेश दिए गए हैं?

सच्चाई का सेंसेक्स: जानें- कोरोना के 1921 नंबर वाले सर्वे का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget