एक्सप्लोरर

यूपी के सीएम योगी ने किया इजरायल के गाजा पर अटैक का सपोर्ट, बोले- 'तालिबानी मानसिकता को कुचलना है'

Israel Hamas War: मिडिल ईस्ट में बीते तीन हफ्तों से इजरायल हमास युद्ध जारी है जब हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर आतंकी हमला करके वहां के 700 लोगों को मार दिया था.

CM Yogi Aaditynath: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिडिल ईस्ट में जारी इजरायल हमास युद्ध में इजरायल का समर्थन किया. उन्होंने कहा, आपको तालिबानी मानसिकता को कुचलना ही होगा. राजस्थान के अलवर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'तालिबान का उपचार तो बजरंगबली की गदा ही है'.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'देख रहे हैं ना इस समय गाजा में इजराइल तालिबानी मानसिकता को कैसे कुचलने का काम कर रहा है. सटीक तरीके से सटीक जगहों पर सटीक निशाना मार रहा है.' उन्होंने चुनावी राज्य में एक रैली को सबोधित करते हुए कहा, 'राजस्थान की गौरवशाली परंपरा को कांग्रेस अपनी प्रकृति के अनुरूप कलंकित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है. मुझे आश्चर्य होता है कि कांग्रेस देश के अंदर समस्या का नाम (पर्याय) बन चुकी है. कांग्रेस देश की हर समस्या का नाम (पर्याय) है.'

'तालिबान का इलाज तो बजरंगबली की गदा ही है'
योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'मुझे बताया गया है कि तिजारा में कांग्रेस का प्रत्याशी अपने बारे में बड़ी बड़ी उपमाएं लगाता है.' इस सीट से कांग्रेस ने इमरान खान को टिकट दिया है. आदित्यनाथ ने कहा, 'तालिबान का उपचार तो बजरंग बली की गदा ही है. देख रहे हैं न इस समय गाजा में इजराइल, तालिबानी मानसिकता को कैसे कुचलने का काम कर रहा है?'

उन्होंने कहा कि अराजकता, आतंकवाद व गुंडागर्दी सभ्य समाज के लिए सबसे बड़ा कलंक है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने आतंकवाद के ताबूत में अंतिम कील ठोक दी है. आदित्यनाथ ने कहा कि समस्या का समाधान करने का नाम ही ‘डबल इंजन’ की सरकार है.

तुष्टीकरण का खेल कब तक चलेगा?
सीएम योगी ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को निशाने पर लेते हुए पूछा कि 'यह तुष्टिकरण का खेल कब तक चलेगा? और मैं पूछना चाहता हूं एक तरफ आप गौ तस्करों को महिमा मंडित करते हैं और दूसरी तरफ पूज्य संतों के आश्रम पर बुलडोजर चलाते हैं. ये कैसे स्वीकार किया जा सकता है? यहां पर संतों की हत्या होती है, गोतस्करी व गोकशी होती है. मां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. व्यापारी की संपत्ति पर कोई भी गुंडा आकर कब्जा कर लेता है.'

ये भी पढ़ें: CM Arvind Kejriwal की होगी गिरफ्तारी! आज होंगे ED के सामने पेश, क्या है AAP की तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget