एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी की टोपी है लाल, अस्त होने का समय आ गया: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी की टोपी भी लाल है और उसका भी अस्त होने का समय आ गया है.

नवाबगंज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को दोहराते हुए रविवार को कहा कि जब सूर्योदय होता है तब सूर्य का रंग केसरिया होता है और सूर्यास्त के समय रंग लाल होता है. समाजवादी पार्टी की टोपी भी लाल है और उसका भी अस्त होने का समय आ गया है.

विकास में कोई भेदभाव नहीं होगा: योगी आदित्यनाथ

नवाबगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'समाजवादी पार्टी की सरकार भेदभाव करती थी. बिजली प्रदेश के केवल चार जिलों में मिलती थी और बाकी जिले बिजली से वंचित थे. हमने प्रदेश में बिजली का समान वितरण सुनिश्चित किया.' फूलपुर संसदीय सीट पर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल के समर्थन में योगी ने कहा, 'विकास में कोई भेदभाव नहीं होगा. चाहे गोरखपुर हो या इलाहाबाद, लखनऊ हो या आगरा सभी जगह समान रूप से विकास होगा. हमने मात्र 10 महीने में 11 लाख आवास गरीबों को उपलब्ध कराया है. 86 लाख किसानों का कर्जमाफी का कार्य हमने प्रारंभ किया है.'

पिछले 11 महीनों में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ: सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'पहले लोगों की मान्यता थी कि जहां से गड्ढे शुरू होंगे, वहां से उत्तर प्रदेश शुरू हो जाता है. शाम को जहां से अंधेरा प्रारंभ होता था, लोग मानते थे कि उत्तर प्रदेश प्रारंभ हो गया. आज लोग कह सकते हैं कि जहां से रोशनी शुरू होती है, वहां से उत्तर प्रदेश की सीमा प्रारंभ हो जाती है.' मुख्यमंत्री ने कहा, 'जो कार्ययोजना हमने शुरू की है, उसके अंतर्गत अगले दो साल में पांच लाख से अधिक नौकरियां प्रदेश सरकार लेकर आ रही है. यह चुनाव प्रदेश के भीतर विकास और सुशासन का एक प्रतिरूप होगा. आपने प्रदेश में एसपी का शासन देखा है जिसमें प्रति सप्ताह दो दंगे होते थे. दंगाइयों को प्रश्रय दिया जाता था. वहीं पिछले 11 महीनों में उत्तर प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ.'

होली पर नमाज का वक्त आगे बढ़ाने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं को दिया धन्यवाद

होली त्योहार के संदर्भ में उन्होंने कहा, 'आपने देखा कि होली और जुमा एक साथ पड़ गया. लोग कहते थे कैसे होगा. हमने कहा कि होली साल में एक बार आती है और जुमा साल में 52 बार होता है. होली का पर्व पूरे सम्मान के साथ मनाया गया. मैं मुस्लिम धर्मगुरुओं को धन्यवाद दूंगा जिन्होंने जुमे का समय 2 घंटे आगे बढ़ाया. मौलवियों ने कहा कि होली साल में एक बार हो रही है तो हम भी इसमें सहयोग करेंगे.' सभा को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, इलाहाबाद के सांसद श्यामा चरण गुप्ता और पार्टी प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल ने भी संबोधित किया. फूलपुर संसदीय सीट केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने से खाली हुई है जहां आगामी 11 मार्च को उप चुनाव होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
ईरान जंग का असर, भारत में महंगी हुई दवाइयां; फार्मा संगठन ने सरकार को भेजी इमरजेंसी रिपोर्ट
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
झारखंड टेंडर घोटाला, ED ने कोर्ट में दाखिल की पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट, जोड़े 14 इंजीनियर आरोपी
Bengal Assembly Election 2026: चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
चुनाव आयोग की कार्रवाई या करियर पर 'दाग'? चुनाव में हटे अधिकारियों के प्रमोशन और भविष्य पर लटकी तलवार
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता कृष्णांक ने कांग्रेस सरकार को घेरा
RGUKT बासर में पुलिस की बदसलूकी, महिला अधिकारी की अभद्र भाषा से बवाल, BRS नेता ने कांग्रेस सरकार को घेरा

वीडियोज

अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
ईरान-इजरायल युद्ध में फंसा भारत? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget