एक्सप्लोरर

Punjab में सुरक्षा हटाने पर विवाद के बीच आज स्वर्ण मंदिर जाएंगे सीएम मान, अकाल तख्त के जत्थेदार हरप्रीत सिंह से कर सकते हैं मुलाकात

Punjab News: अकाल तख्त सिखों की सर्वोच्च संस्था है और जत्थेदार इसके प्रमुख होते हैं. अकाल तख्त जत्थेदार उन 400 से ज्यादा लोगों में से एक हैं, जिनकी सुरक्षा पंजाब में आप सरकार द्वारा वापस ले ली गई थी.

पंजाब (Punjab) में मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose wala) की हत्या के बाद घटना से पहले सुरक्षा हटाने को लेकर राज्य की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार आलोचनाओं का सामना कर रही है. इस विवाद के बीच मुख्यमंत्री भगवत मान आज स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) में माथा टेकने जाएंगे. अपने अमृतसर दौरे पर सीएम भगवंत मान अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह (Harpreet Singh) से मुलाकात कर सकते हैं. ये मुलाकात ऐसे वक्त होगीस जब सुरक्षा हटाने को लेकर मान सरकार और अकाल तख़्त के जत्थेदार के बीच विवाद चल रहा है. 

हरप्रीत सिंह ने ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा भी ठुकराई

दरअसल मूसेवाला की हत्या से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने सिद्धू मूसेवाला और अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह समेत 423 लोगों की सुरक्षा घटा दी थी. जिसके बाद ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मान सरकार पर निशाना भी साधा था. हालांकि विवादों के बाद मान सरकार ने सभी लोगों की सुरक्षा फिर से बहाल करने की घोषणा की थी. बड़ी बात यह है कि ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने की पेशकश को भी ठुकरा दिया. हरप्रीत सिंह ने कहा कि इससे सिख धर्म के प्रसार के लिए लोगों के साथ उनकी मुलाकात में बाधा आएगी. हालांकि, उन्होंने ने कहा, 'मैं केंद्र की भावनाओं का सम्मान करता हूं.'

मान सरकार ने जलील करने की कोशिश की- हरप्रीत सिंह

सुरक्षा को लेकर विवाद के बीच हरप्रीत सिंह ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा था, ''मान सरकार ने सुरक्षा वापस लेकर सोशल मीडिया पर जलील करने की कोशिश की. फ़ोर्स की ज़रूरत पड़ने पर गनमैन पहले भी जाते थे, लेकिन मीडिया में कभी नहीं आया. अब मुझे पंजाब पुलिस की सुरक्षा नहीं चाहिए . केंद्र ने Z सुरक्षा कवर भेजा है, लेकिन धर्म के प्रचार का काम इतने सुरक्षा घेरे में नहीं हो सकता.'' बताया जाता है कि हरप्रीत सिंह के इनकार के बावजूद पंजाब पुलिस और सीआईएसएफ का सुरक्षा कवर जत्थेदार के साथ है. ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत 16 से 20 सशस्त्र कमांडो पालियों में व्यक्ति के साथ 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहते हैं.

सिखों की सर्वोच्च संस्था है अकाल तख्त

बता दें कि अकाल तख्त सिखों की सर्वोच्च संस्था है और जत्थेदार इसके प्रमुख होते हैं. अकाल तख्त जत्थेदार उन 400 से ज्यादा लोगों में से एक हैं, जिनकी सुरक्षा पंजाब में आप सरकार द्वारा वापस ले ली गई थी, हालांकि बाद में उनकी सुरक्षा बहाल कर दी गई, लेकिन जत्थेदार ने फिर से राज्य सरकार की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें-

Rajya Sabha Elections: राजस्थान में BSP ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलें, तो हरियाणा में बिश्नोई ने बिगाड़ा पार्टी का गणित, कर्नाटक में भी मामला दिलचस्प

Sidhu Moose Wala Murder: अमित शाह से मुलाकात के दौरान फूट-फूट कर रो पड़े मूसेवाला के पिता, गृहमंत्री से की CBI जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget