एक्सप्लोरर

Pathasree Rastasree Scheme: क्या है पथ श्री रास्ता श्री प्रोजेक्ट? जिसे बंगाल पंचायत चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी ने किया लॉन्च

Mamata Banerjee Launched Road Project: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सिंगूर में सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया. ये कदम ऐसे वक्त में उठाया है जब यहां जल्द ही पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं.

West Bengal's Pathasree Rastasree Project: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार (28 मार्च) हुगली जिले के सिंगूर में सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया. पथ श्री रास्ता श्री नाम के इस प्रोजेक्ट के तहत राज्य की सड़कों का निर्माण या पुनर्निर्माण और उन्नत करने का काम किया जाएगा.

इस दौरान सीएम बनर्जी ने कहा कि मां माटी मानुष का विकास हमारी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम विकास की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हैं. दरअसल राज्य में जल्द ही पंचायत चुनाव होने हैं. इससे पहले सरकार ने इस प्रोजेक्ट के जरिए 29 हजार से अधिक गांवों में कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए ये कदम उठाया है.

22 जिलों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

सीएम बनर्जी की लॉन्च की गई पथश्री रास्ता श्री स्कीम (Pathasree Rastasree Scheme) प्रदेश के  22 जिलों में 12,000 किलोमीटर सड़कों के जरिए से बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी. इस मौके पर सीएम बनर्जी ने कहा कि बाधाओं के बावजूद हम सोनार बांग्ला के निर्माण के अपने सपने को पूरा करेंगे.

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमने विकास की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाया है. इस प्रोजेक्ट के तहत, बंगाल 7,219 नई सड़कों को देखेगा और अन्य 1,548 के अपग्रेडेशन का गवाह बनेगा. सभी ग्राम पंचायतों के 29,475 से अधिक गांवों को कवर किया जाएगा. यह योजना रोजगार सृजन भी सुनिश्चित करती है.

ग्रामीण सड़कों के विकास का प्रोजेक्ट

पंचायत राज्य मंत्री बेचराम मन्ना के मुताबिक, "राज्य सरकार की वित्तीय सहायता से एक निश्चित समय के भीतर नई सड़कें बनाई जाएंगी और पुरानी सड़कों को पूरा किया जाएगा." पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पथश्री-रास्ताश्री योजना के तहत राज्य के 29,475 गांवों में लगभग 12,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण या पुनर्निर्माण किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से 22 जिलों को फायदा पहुंचेगा, क्योंकि इस योजना के तहत 8,767 सड़कों को मंजूरी दी गई है. अधिकारी ने कहा कि योजना के तहत 1,548 सड़कों का उन्नयन (Upgradation) किया जाएगा.

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की तैयारी जोरों पर है. चुनाव आयोग यहां होने जा रहे चुनावों के लिए ड्राफ्ट भेज चुका है. जल्द ही तारीखों का एलान भी किया जाएगा. राज्य में मतदान केंद्रों को तैयार करने का नोटिस भेज दिया गया है. माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव अप्रैल के आखिर से लेकर मई के पहले हफ्ते तक हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी भगवान की तरह, बंगाल के मंत्री के बयान पर भड़की बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
'सहमति से संबंध बनाने की उम्र कम करने से पहले...', VHP ने दी ये चेतावनी
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?
लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी एंटी पेपर लीक बिल पास, अमित शाह ने क्या कहा?

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget