एक्सप्लोरर

Republic Day 2023: गणतंत्र दिवस पर सीएम ममता बनर्जी ने गाया देशभक्ति का गाना, देखिए Video

West Bengal News: 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राज्यपाल सीवी आनंद बोस के साथ सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं.

CM Mamata Banerjee: गुरुवार (26 जनवरी) को 74वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी राजकीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति के गानों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इतना भाव-विभोर हो गईं कि खुद भी मंच से देशभक्ति का गाना गाने लगीं.

गणतंत्र दिवस के एक कार्यक्रम में सीएम ममता बनर्जी ने देशभक्ति गीत 'धोनो धन्नो पुष्पे भोरा' गाना गाया. इस अवसर पर राज्यपाल ने बनर्जी और उनके मंत्रिमंडल के कई सहकर्मियों और तीनों सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस अवसर पर राष्ट्र ध्वज फहराया.

राज्यपाल के कहने पर सीएम ने गाया गाना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस के कहने पर गाना गाया. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से मेहमानों को सरप्राइज देने के लिए गाना गाने की अपील की. जिस पर मुख्यमंत्री राज्यपाल को लेकर मंच पर पहुंचीं और राज्य के कुछ प्रसिद्ध कलाकारों के साथ एक गीत गुनगुनाना शुरू किया. बता दें कि एक वक्त था जब मुख्यमंत्री ममता और पूर्व राज्यपाल के बीच तल्खियां काफी ज्यादा नजर आती थीं. मुख्यमंत्री ममता ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक तक कर दिया था. हालांकि, नए राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस के साथ ममता के रिश्ते बहुत अच्छे हैं. 

परेड ने लूटा लोगों का दिल

राज्यपाल सीवी आनंद बोस की मौजूदगी में थल सेना, नौसेना, वायुसेना और पुलिस के कर्मियों सहित स्कूली बच्चों ने परेड निकाली. यह कार्यक्रम तकरीबन एक घंटे से अधिक समय तक चला. इससे पहले दिन में, सेना के एक हेलिकॉप्टर ने बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्य गणमान्य लोगों का अभिवादन करने के लिए रेड रोड पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं. यह यहां आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन स्थल था.

ये भी पढ़ें- 'अबॉर्शन की मंजूरी न देना महिला को सम्मान से जीने के हक से दूर करने जैसा', HC की इस टिप्पणी के क्या है मायने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, 16 जगहों पर पोस्ट बनाकर ढूंढ रही पुलिस
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
गुवाहाटी: होटल बिलास में अंधाधुंध फायरिंग से 5 की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
हैदराबाद में हनी ट्रैप का मामला, आरोपी को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget