एक्सप्लोरर

'मैंने छात्रों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला', बंगाल प्रोटेस्ट वाले बयान पर CM ममता की सफाई

CM Mamata Banerjee: CM ममता बनर्जी ने छात्रों को लेकर अपने बयान पर सफाई है. इससे पहले विपक्ष ने आरोप लगाया था कि वो छात्रों को डराने की कोशिश कर रही हैं.

CM Mamata Banerjee: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर  के साथ हुई अत्याचार का मामले को लेकर न्याय की मांग को लेकर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर विरोध कर रहे हैं. उनके इस आंदोलन पर CM ममता बनर्जी ने कहा था कि एक एफआईआर उनके भविष्य को बर्बाद कर सकती है.

उनके इस बयान के बाद विपक्ष CM ममता बनर्जी पर हमलावर है. विपक्ष का आरोप है कि CM ममता बनर्जी छात्रों को डराने की कोशिश कर रही हैं. इस बीच ममता बनर्जी ने अपने बयान दी है. 

CM ममता बनर्जी ने दी सफाई

अपने भाषण को लेकर सफाई देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मुझे कुछ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में एक दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार अभियान का पता चला है, जो कल हमारे छात्रों के कार्यक्रम में मेरे द्वारा दिए गए भाषण को लेकर फैलाया गया है. मैं साफ तौर पर कहना चाहती हूं कि  मैंने (मेडिकल आदि) छात्रों या उनके आंदोलनों के खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा है. मैं उनके आंदोलन का पूरा समर्थन करती हूं. उनका आंदोलन सच्चा है. मैंने उन्हें कभी धमकी नहीं दी, जैसा कि कुछ लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं. यह आरोप पूरी तरह से गलत है.'

उन्होंने आगे कहा, ' मैंने बीजेपी के खिलाफ बोला है. मैंने उनके खिलाफ इसलिए बोला है क्योंकि वो केंद्र सरकार की मदद से हमारे राज्य में लोकतंत्र को खतरे में डाल रहे हैं. वो राज्य में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. मैंने उनके खिलाफ आवाज उठाई है.'

आगे उन्होंने कहा, 'मैं यह भी स्पष्ट करना चाहती हूं कि जिस वाक्यांश ("फोंश कारा") का मैंने कल अपने भाषण में उपयोग किया था, वह श्री रामकृष्ण परमहंस देव की लाइन है. उन्होंने कहा था कि कभी-कभी आवाज उठाने की जरूरत होती है. जब अपराध और आपराधिक घटनाएं होती हैं तो विरोध की आवाज उठानी ही पड़ती है. मैंने उसी संदर्भ में इस बात को कहा था. 


CM ममता बनर्जी ने अपने भाषण में कही थी ये बात

 सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा के एक कार्यक्रम में CM ममता बनर्जी ने कहा था, 'मैं जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन का समर्थन करती हूं. वे विरोध कर रहे हैं क्योंकि उनके साथी के साथ इस तरह की घटना हुई है, लेकिन मैं आपसे काम पर वापस जाने की अपील करती हूं. सुप्रीम कोर्ट ने भी जूनियर डॉक्टरों से काम पर लौटने की अपील की थी. यह याद रखना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि कार्रवाई करना राज्य सरकार पर निर्भर है. हमने कार्रवाई नहीं की. अगर आपके खिलाफ एफआईआर हो गयी तो आपका भविष्य बर्बाद हो जायेगा. उसे पासपोर्ट या वीजा नहीं मिलेगा.'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी साजिश नहीं ये थी वजह; 3 आरोपी गिरफ्तार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
'सारी मर्यादाएं...', खरगे के PM मोदी पर विवादित बयान पर अमित शाह का पलटवार
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता...'
नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता...'

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
पोस्टर पर अखिलेश के बयान के बाद बोले कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम, 'BJP चाहे लाख भ्रम...'
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
रेड लेडी पपीते की खेती से होगी मोटी कमाई! जानें लागत और मुनाफे का गणित
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
फोन अपडेट के बाद रीस्टार्ट करना न भूलें, वरना आ सकती है बड़ी दिक्कत
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
उन्नाव में बीच सड़क पर महिलाओं ने खेली कबड्डी, वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
Embed widget