एक्सप्लोरर

'ममता दीदी केंद्र के अध्यादेश का करेंगी विरोध,' सीएम केजरीवाल बोले- आज उद्धव ठाकरे से करूंगा मुलाकात

CM Arvind Kejriwal: केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देशव्यापी समर्थन जुटाने में लगे हैं.

Arvind Kejriwal On Mamata Banerjee: दिल्ली में सरकारी अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) विपक्ष का समर्थन जुटाने में जुटे हैं. इस कड़ी में मंगलवार (23 मई) को केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) से मुलाकात की थी जिसके बाद अब उन्होंने दावा कर कहा है कि उन्हें ममता सरकार का साथ मिल रहा है. 

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "दिल्ली के लोगों को कल ममता दीदी का साथ मिला. जब मोदी सरकार संसद में दिल्ली के लोगों के खिलाफ बिल पेश करेगी तो तृणमूल कांग्रेस पार्टी दिल्ली वालों के हक में उसका विरोध करेगी. दिल्ली के लोगों की ओर से मैं दीदी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं."

सीएम केजरीवाल आज उद्धव ठाकरे से करेंगे मुलाकात

दिल्ली सीएम ने अपने ट्वीट में आगे बताया कि वो आज मुंबई में उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. दरअसल, केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी सुप्रिमो देशव्यापी समर्थन जुटाने में लगे हैं. सीएम केजरीवाल ने बीते दिन पश्चिम बंगाल जाकर ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. इस दौरान उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मंत्री आतिशी और राघव चड्ढा मौजूद रहे.

ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर कड़ा वार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद सरकार जो दिल्ली सरकार के खिलाफ अध्यादेश लेकर आई है उसका हम विरोध करेंगे. ममता ने अन्य सभी दलों से इस मामले पर ध्यान देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, हम मिलकर राज्यसभा में बीजेपी को हरा सकते हैं. इस दौरान ममता ने कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, ईगो की भी एक लिमिट होती है. क्या जो भी मर्जी में आए क्या वो किया जा सकता है? उन्होंने कहा, डर है ये संविधान ही न बदल दें.

यह भी पढ़ें.

Pakistan Congo Virus Death: पाकिस्तान में एक और मुश्किल, कांगो वायरस का खतरा, पिछले 10 दिनों में हुई इतने लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget