एक्सप्लोरर

Pakistan Congo Virus Death: पाकिस्तान में एक और मुश्किल, कांगो वायरस का खतरा, पिछले 10 दिनों में हुई इतने लोगों की मौत

Pakistan: पाकिस्तान में क्वेटा के अलावा कराची में भी कांगो वायरस से एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है. काराची के सिंध स्वास्थ्य विभाग ने कराची में 28 साल के एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है.

Pakistan Congo Virus Death: पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक तंगी की मार झेल रहा. इसी बीच पाकिस्तान (Pakistan) से एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है. पाकिस्तान के कराची और क्वेटा में कांगो वायरस (Congo Virus) से रविवार (7 मई) को दो मौतों की सूचना मिली है. इसके बाद सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों को चेतावनी जारी कर दी है.

पाकिस्तानी स्वास्थ्य अधिकारियों के रिपोर्ट के अनुसार कांगो वायरस से पहली मौत 20 वर्षीय गर्भवती अफगान महिला की हुई. अफगान महिला का नाम गुल नाज है. उसमें वायरस के लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद उसे क्वेटा के फातिमा जिन्ना चेस्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. अफगानी महिला के मुंह और नाक से खून बह रहा था. महिला के खून के नमूने को लेबोरेटरी में भेजा गया, जिसे  कांगो वायरस से मौत होने का पता चला.
 
पिछले 10 दिनों में कांगो वायरस की तीसरी घटना
क्वेटा के फातिमा जिन्ना चेस्ट हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉक्टर जुबैर अहमद ने पाकिस्तानी अखबार डॉन को बताया कि अफगान महिला बच नहीं सकी. उसकी मौत रविवार (7 मई) की सुबह ही हो गई थी. डॉक्टर जुबैर अहमद ने पुष्टि की कि पिछले 10 दिनों में कांगो वायरस से मरने की ये तीसरी घटना है. वहीं पिछले चार महीनों में, कांगो वायरस से चार लोगों की मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि सभी मरीज अफगानिस्तान गए थे.
 
कराची में भी कांगो वायरस का मामला
पाकिस्तान में क्वेटा के अलावा कराची में भी कांगो वायरस से एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है. काराची के सिंध स्वास्थ्य विभाग ने कराची में 28 साल के एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है. मरने वाला व्यक्ति लियाकताबाद का रहने वाला बताया जा रहा है. उसका नाम मोहम्मद आदिल है, जो एक मांस विक्रेता था. पीड़ित को शुरुआत में सिरदर्द और बुखार की शिकायत हुई, इसके दो दिन बाद उसकी परेशानी और बढ़ गई, जिसके बाद उसे एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.

पीड़ित व्यक्ति का हॉस्पिटल में एक दिन तक इलाज चला. इस दौरान उसके मुंह और नाक से खून बहने का सिलसिला चलता रहा. हॉस्पिटल के अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में मरीज का डेंगू और मलेरिया का टेस्ट किया गया, जो नेगेटिव आए. हालांकि, मरीज की मौत 4 मई को हो गई.

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में बढ़ रहा आतंकी मूवमेंट! PoK में BAT एक्टिव, राजौरी में आतंकियों को दिए हथियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget