एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से मांगा 30 हजार करोड़ रुपये का राहत पैकेज

सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी से 30 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग की है.उन्होंने कहा लॉकडाउन के चलते राज्य में सभी आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में मदद के उद्देश्य से राज्य के लिए 30 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का एक बार फिर अनुरोध किया. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दोहराया कि राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इस पैकेज से तत्काल 10 हजार करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता दी जाए.

एक सरकारी बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि अगर यह वित्तीय पैकेज नहीं स्वीकार किया गया तो राज्य का सामान्य कामकाज आर्थिक संकट की वजह से संभव नहीं हो पाएगा. बघेल ने कहा, ‘‘ तत्काल पैकेज राज्य को उद्योगों, कारोबार, श्रमिकों एवं किसानों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता और अन्य गतविधियों को हाथों में लेने के लिए निर्णय लेने में मदद पहुंचाएगा.’’

उन्होंने कहा कि देश में कोविड-19 के चलते अप्रत्याशित संकट खड़ा हो गया है तथा केंद्र एवं राज्य सरकारें पूरी एकजुटता से इससे निपटने के लिए हर प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कहा कि आठ मई तक पूर्ण लॉकडाउन के 48 दिन हो चुके हैं, ‘‘साथ ही कोविड-19 वायरस के नये मामलों की संख्या लगातार बढ़ने से ऐसा लगता है कि निकट भविष्य में इस महामारी के पूर्ण नियंत्रण या सफाये की संभावना कम है.’’

बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के मामले अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में हैं. उन्होंने कहा, लेकिन लंबे समय तक लॉकडाउन के चलते राज्य में सभी आर्थिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, लाखों परिवारों के लिए आजीविका संकट उत्पन्न हो गया है. मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा, ‘‘ अगर अगले तीन महीने में राज्य के लिए 30 हजार करोड़ रुपये का पैकेज नहीं स्वीकार किया गया तो राज्य का सामान्य कामकाज आर्थिक संकट के चलते नहीं हो पायेगा.’’

ये भी पढ़ें-

Mother's Day Special: महामारी में भी सुरक्षा का एहसास देता है मां का साथ

CoronaVirus: विदेशों से भारतीयों को लेकर लौटा विमान, ओमान और कुवैत में फंसे 362 भारतीय वापस आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजा बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget