एक्सप्लोरर

CoronaVirus: विदेशों से भारतीयों को लेकर लौटा विमान, ओमान और कुवैत में फंसे 362 भारतीय वापस आए

वंदे भारत अभियान के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया है.सिंगापुर से लौटे 35 भारतीयों को ग्रेटर नोएडा के एक होटल में क्वॉरंटीन में रखा गया है.

नई दिल्ली: ओमान और कुवैत में फंसे 362 भारतीयों को लेकर दो विमान शनिवार रात यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे. भारत अपने ‘वंदे भारत अभियान’ के तहत कोविड-19 लॉकडाउन के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस ला रहा है. ये यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस के दो विमानों से यहां पहुंचे.

इन यात्रियों में आठ नवजात शामिल हैं. कोचीन अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. इन यात्रियों को विशेष टैक्सियों और केएसआरटीसी बसों के जरिए उनके गंतव्य तक पहुंचाने से पहले हवाईअड्डे पर ही उनकी कोविड-19 संबंधी जांच होगी. सूत्रों ने बताया कि दोहा से 177 यात्रियों को लेकर एक विमान के रविवार तड़के यहां पहुंचने की संभावना है.

शारजाह से करीब180 भारतीयों को लेकर लखनऊ पहुंचा एयर इंडिया का विमान

वहीं एयर इंडिया की एक उडान से 180 से अधिक भारतीय शनिवार शाम शारजाह से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे. शारजाह से आया विमान यहां चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर शाम करीब नौ बजे उतरा. एयर इंडिया की उडान संख्या आई एक्स 184 से आए यात्रियों की संख्या करीब 180 है.

हवाई अड्डे के निदेशक ए के शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लखनऊ आने वाली यह पहली उडान है, जिससे विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाया गया है. विमान के यहां पहुंचने पर यात्रियों की हवाई अड्डे पर ही चिकित्सकीय जांच की गयी और उसके बाद उन्हें क्वॉरंटीन सेंटर में भेज दिया गया. लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि शनिवार यहां पहुंचे यात्रियों को लखनऊ में ही क्वॉरंटीन सेंटर में रखा गया है.

खाड़ी देशों से भारतीयों को लेकर पहला विमान 12 मई को कर्नाटक पहुंचेगा

बता दें कि दुबई से भारतीयों को लेकर पहला विमान 12 मई को मंगलुरु पहुंचेगा. केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने ट्वीट किया है कि पहले यह विमान 14 मई को आना था लेकिन प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) की ओर से लगातार अनुरोध किए जाने के बाद अब यह दो दिन पहले 12 मई को आएगा. गौड़ा ने बताया कि दोहा से बेंगलुरु आने वाले विमान की तारीख भी जल्दी ही घोषित की जाएगी.

सिंगापुर से लौटे 35 भारतीयों को ग्रेटर नोएडा के एक होटल में क्वॉरंटीन में रखा गया

इसके अलावा सिंगापुर से वापस लाए गए 35 भारतीयों को ग्रेटर नोएडा के एक फोर स्टरा होटल में क्वॉरंटीन में रखा गया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. ये लोग आठ मई को एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान से दिल्ली आए थे. उसके बाद उन्हें गौतम बुद्ध नगर लाया गया जहां डॉक्टरों की टीमें उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगी. जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि हर व्यक्ति से एक कमरे के लिए प्रतिदिन दो हजार रुपए लिए जाएंगे. इस राशि में भोजन और कर शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

जानिए- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष और पीएम केयर्स फंड में क्या है अंतर?

दो औद्योगिक यूनिटों में गैस रिसाव की घटना के बाद केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget