एक्सप्लोरर

Congress Crisis: राजस्थान में गहलोत खेमे के विधायक दिखे कॉन्फिडेंट, सियासी खेल के बीच पोलो ग्राउंड में मैच देखने पहुंचे

Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस के अंदर मचे सियासी घमासान के बीच अशोक गहलोत के खेमे के विधायक थोड़े रिलैक्स मूड में दिखे और इन लोगों ने पोलो मैच का आनंद लिया. इनमें सीपी जोशी भी शामिल थे.

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान (Rajasthan) में सियासी घमासान मचा हुआ है और इस बीच सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ख़ेमे के विधायक कॉन्फिडेंट दिख रहे हैं. इन लोगों ने सियासी खेल तो कल रात को ही खेला था लेकिन अब मैदान में पहुंचकर असली खेल भी खेल रहे हैं. दरअसल, जयपुर (Jaipur) के रामबाग पोलो ग्राउंड (Polo Ground) में कानोता पोलो कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में मंत्री अशोक चांदना भी खेल रहे हैं.

चांदना को चीयरअप करने के विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ बीती रात इस्तीफा देने वाले तीन मंत्री और दो विधायक भी पहुंचे हैं. इनमें मंत्री राजेंद्र यादव, लालचंद कटारिया, उदयलाल आंजना, विधायर संयम लोढ़ा और सुदर्शन सिंह रावत शामिल हैं. बीती रात राजस्थान सरकार के सबसे ज्यादा विधायकों और मंत्रियों ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में पोलो मैच के दौरान इस्तीफा देने वाले विधायक और उसे मंजूर करने वाले विधानसभा अध्यक्ष की मौजूदगी में राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है.

अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए मंत्री चांदना

फाइनल मुकाबला मास बुचिज ने जीत लिया है. मैच के दौरान चांदना क्राइजेल के पांच गोल के बदले पद्मनाभ की टीम 6 गोल से जीती है. मैच के दौरान खेल मंत्री अशोक चांदना ने दो गोल किए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. तो वहीं, कल के सियासी खेल में मंत्री अशोक चांदना ने अशोक गहलोत को तो जीत दिला दी थी.

कमलनाथ को बुलाया गया दिल्ली

इस सियासी उठापटक के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) को कांग्रेस आलाकमान की तरफ से दिल्ली (Delhi) बुलाया गया है. सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार एक बार फिर से गर्म हो गया है. कमलनाथ दिल्ली पहुंच चुके हैं और आज उनकी मुलाकात कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात भी हो सकती है. कमलनाथ को इसलिए दिल्ली बुलाया गया है क्योंकि उनके और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के रिश्ते अच्छे रहे हैं और इस मसले पर वो एक अहम भूमिका निभा सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

Rajasthan Politics: माकन और खड़गे ने गहलोत-पायलट में संग्राम पर सोनिया गांधी को सौंपी रिपोर्ट, कमलनाथ भी दिल्ली पहुंचे | 10 बड़ी बातें

Congress President Election: कट सकता है अशोक गहलोत का पत्ता, शिंदे, वासनिक, वेणुगोपाल समेत ये 5 नाम रेस में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी ने फहराया तिरंगा, 80वें स्वतंत्रता दिवस की दी बधाई
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
पश्चिम बंगाल में STF की बड़ी कार्रवाई, 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने बधाई के लिए वैश्विक नेताओं का जताया आभार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget