एक्सप्लोरर

गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा पर पहली बार बोले CM अरविंद केजरीवाल, कहा- 'जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था'

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में दिए अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा, "26 जनवरी को जो कुछ भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था, जो हिंसा हुई वो दुर्भाग्यपूर्ण थी." किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों पर उन्होंने कहा, "किसानों पर फर्जी केस पे केस लगाए जा रहे हैं."

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में इस बार 72वें गणतंत्र दिवस पर आंदोलन पर बैठे किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला जो हिंसक हो उठा. किसान ट्रैक्टर मार्च के तय रूट के बजाय दिल्ली के लाल किले तक पहुँच गये. इस घटना पर पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में दिए अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा, "26 जनवरी को जो कुछ भी हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण था, जो हिंसा हुई वो दुर्भाग्यपूर्ण थी." किसान नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों पर उन्होंने कहा, "किसानों पर फर्जी केस पे केस लगाए जा रहे हैं. जो भी इसके लिये जिम्मेदार हैं, जो भी पार्टी इसके लिए असल मे ज़िम्मेदार है उसे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए." आम आदमी पार्टी शुरू से ही किसान आंदोलन के समर्थन में हैं. राष्ट्रीय परिषद की बैठक में किसानों का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आजकल हमारे देश का किसान बहुत दुखी है. 70 साल से सभी पार्टियों ने मिलकर किसानों को धोखा दिया है. कभी कहते थे किसानों का लोन माफ करेंगे लेकिन किसी ने भी लोन माफ नहीं किया. किसानों के बच्चों को नौकरी देने का वादा किया लेकिन नौकरी नहीं दी. पिछले 25 साल में साढ़े 3 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं. लेकिन किसी भी पार्टी ने किसानों की सुध नहीं ली."
किसान आंदोलन पर केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया
  जिन कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन पर बैठे हैं उन पर केजरीवाल ने कहा, "3 किसान बिल लाए गए हैं. यह तीनों बिल किसानों से उनकी खेती छीनकर कुछ पूंजीपतियों को सौंप देंगे. अब किसान के लिए अस्तित्व का सवाल हो गया है कि अगर सड़क पर नहीं उतरे तो किसानी नहीं बचेगी. और किसानी नहीं बची तो किसान अपने परिवार को कैसे पालेगा. इतनी ठंड में किसान इसलिए ही बैठे हैं क्योंकि वो जानते हैं कि अगर नहीं बैठेंगे तो कुछ नहीं बचेगा."
किसानों के मुद्दे अभी खत्म नहीं हुए- केजरीवाल 
अरविंद केजरीवाल ने कहा, "गणतंत्र दिवस पर जो हिंसा हुई, इस वजह से किसानों के मुद्दे ख़त्म नहीं हो गए हैं. वो मुद्दे आज भी बरकरार हैं जिन मुद्दों की वजह से किसान 60 दिन से आंदोलन कर रहे हैं. वो कह रहे हैं कि आंदोलन ख़त्म, नहीं आंदोलन कैसे ख़त्म होगा. किसानों की दुख की समस्या आज भी बरकरार है. जिस देश का किसान दुःखी है वो देश कभी सुखी नहीं रह सकता है."
 लोगों से की ये ख़ास अपील 
अपनी पार्टी के लोगों से अरविंद केजरीवाल ने अपील करते हुए कहा, "हम सब लोगों को मिलकर किसानों का अहिंसापूर्वक साथ देना है. अपने अपने इलाकों से जब भी किसानों के साथ देने जाओ, अपना झंडा, डंडा और टोपी घर पर छोड़कर जाना. किसानों के बीच गैर-राजनीतिक तरीके से, देश का एक आम नागरिक बनकर जाना है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget