एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में कलह पर सीएम केजरीवाल का तंज, 'वे अपना घर नहीं संभाल पा रहे'

Rajasthan News: राजस्थान में अशोक गहलोत के बाद सचिन पायलट को सीएम बनाने की चर्चा है, लेकिन गहलोत समर्थक विधायक पायलट के नाम पर राजी नहीं है.

Arvind Kejriwal On Rajasthan Political Crisis: राजस्थान में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर सचिन पायलट (Sachin Pilot) और अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के खेमे आमने-सामने हैं. गहलोत खेमे के विधायकों ने सीएम पद के लिए सचिन पायलट के नाम पर एतराज जताया और विधानसभा अध्यक्ष को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया. इस्तीफा देने वाले विधायकों की संख्या 80 से ज्यादा बताई जा रही है. इसी बीच दूसरी पार्टियों ने राजस्थान में पार्टी के अंदर कलह को लेकर कांग्रेस पर तंज कसना शुरू कर दिया है.

आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजस्थान घटनाक्रम पर कहा कि कांग्रेस अपना घर नहीं संभाल पा रही है. उन्होंने कहा कि दोनों (कांग्रेस और बीजेपी) ही दल जोड़-तोड़ की राजनीति करते हैं. वो उल्टा ये कहते रहते हैं कि केजरीवाल मुफ्त देना बंद करो. आज देशभर को आम आदमी पार्टी से उम्मीद है. हमें राजनीति आती नहीं हैं, जनता के लिए काम करते हैं, स्कूल-अस्पताल बनाते हैं. वही चीजें करते हैं जो जनता को चाहिए, जनता को तोड़फोड़ की राजनीति पसंद नहीं आती है. 

क्या कहा अरविंद केजरीवाल ने?

केजरीवाल ने आगे कहा कि हम काम की राजनीति करते हैं, इसलिए पहले दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई. अब गुजरात मे जनता कह रही है कि वहां भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी. सीएम केजरीवाल से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या अब आप खुद को पूरे देश में कांग्रेस के विकल्प के तौर पर सामने रख रहे हैं, इस पर उन्होंने कहा कि मुझे विकल्प समझ नहीं आता, हमें देश को आगे ले जाना है. 

राजस्थान कांग्रेस में कलह

गौरतलब है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद राजस्थान में सीएम बदलने की चर्चा शुरू हुई. क्योंकि कांग्रेस में 'एक व्यक्ति-एक पद' का सिद्धांत है. मुख्यमंत्री पद को लेकर रविवार को जयपुर में सीएम आवास पर विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई थी, लेकिन गहलोत खेमे के विधायकों की बगावत के बाद ये बैठक रद्द कर दी गई.

अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के बाद सचिन पायलट (Sachin Pilot) को सीएम बनाने की चर्चा है, लेकिन गहलोत समर्थक विधायक पायलट के नाम पर राजी नहीं है. इसलिए करीब 80 विधायकों ने बीते दिन राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया था. 

ये भी पढ़ें- 

Rajasthan Political Crisis: सीएम पद पर फूट, गहलोत-पायलट में टकराव.. अब हाईकमान के पास बचे हैं ये चार विकल्प

Rajasthan Political Crisis: राजस्थान चुनाव में सवा साल का वक्त, कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई का कुछ ऐसे फायदा उठाने की फिराक में है बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget