एक्सप्लोरर

मेरठ की किसान महापंचायत में CM केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा आरोप, बोले- लाल किला कांड BJP की सरकार ने कराया

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि किस्मत अच्छी है कि जेल बनाने का अधिकार मेरे पास है, इनको फाइल मेरे पास भेजनी पड़ी. पहले प्यार से कहा फिर धमकी दी कि फाइल क्लियर कर दो, हमने इन्हें जेल नहीं बनाने दी.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक किसान महापंचायत में बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि लाल किले का पूरा कांड बीजेपी की सरकार ने कराया और जिन्होंने झंडे फहराए वो इनके अपने कार्यकर्ता थे. उन्होंने कहा कि हमने शुरू से ही इस आंदोलन में हिस्सा लिया. केजरीवाल ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा, "केंद्र सरकार ने प्लानिंग बनाई कि दिल्ली में आ जाने दो, फिर जेल में डाल देंगे. केंद्र सरकार ने मेरे पास फाइल भेजी कि दिल्ली के 9 बड़े स्टेडियम को जेल बनाना है."

सीएम केजरीवाल ने कहा, "किस्मत अच्छी है कि जेल बनाने का अधिकार मेरे पास है, इनको फाइल मेरे पास भेजनी पड़ी. पहले प्यार से कहा फिर धमकी दी कि फाइल क्लियर कर दो, हमने इन्हें जेल नहीं बनाने दी. मुझे पता था कि ये सबको जेल में डाल देंगे. आंदोलन खत्म करने के लिए."

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जबसे किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आकर बैठे हैं, हमारी पार्टी और सरकार की तरफ से हम तन मन धन से उनकी सेवा कर रहे हैं. पानी टॉयलेट वाईफाई की व्यवस्था करने में हम पूरी मदद कर रहे हैं. 28 जनवरी की रात को जो कुछ हमने टीवी पर देखा उस पर यकीन नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि हमारे देश के महान किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के सुपुत्र राकेश टिकैत जो किसानों के लिए अपना शरीर गला रहे थे, और सरकार ने उनके साथ जो व्यवहार किया उनकी आंखों से आंसू निकल आए. मुझसे ये नहीं देखा गया.

"किसी को मज़ा नहीं आता धरना करने में"

उन्होंने कहा, "आज हमारे देश का किसान बहुत ज़्यादा पीड़ा में है. 3 महीने से ज़्यादा हो गए. कड़कती ठंड में किसान दिल्ली के बॉर्डर पर अपने परिवार, अपने बच्चों के साथ बैठा हुआ है. किसी को मज़ा नहीं आता ऐसे धरना करने में. 250 लोग शहीद हो चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही. 70 साल में इस देश के किसानों ने सिर्फ धोखा देखा है. सभी पार्टियों की सरकारों ने किसान को धोखा दिया. किसान बस अपनी फसल का सही दाम मांग रहा है. 70 साल हो गये मांगते मांगते. हर पार्टी के घोषणापत्र में लिखा होता है कि फसलों के सही दाम देंगे. एक पार्टी ने नहीं दिया."

केजरीवाल ने कहा कि अगर सही दाम मिल जाते तो किसान को आत्महत्या नहीं करनी पड़ती. सभी पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "हर पार्टी चुनाव के पहले वादा करती है कि कर्ज़ माफ कर देंगे. 25 साल में साढ़े 3 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं, ये कोई छोटी बात नहीं है. किसानों की अब जिंदगी और मौत की लड़ाई हो गई है. ये तीनों कानून किसानों के डेथ वारंट हैं."

एंटीलिया धमकी मामला: संदिग्ध अपराधियों को तलाशना हुआ मुश्किल, सीसीटीवी में टोल को पार करते नहीं आए नजर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
डिलिमिटेशन बिल 2.0 लाने पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
डिलिमिटेशन बिल 2.0 पर विचार कर रही सरकार, मॉनसून सेशन से पहले TMC-DMK की सहमति के लिए साधा संपर्क
NEET के बाद JEE Advanced 2026 में डेटा लीक की गड़बड़ी! IIT Roorkee ने मानी गलती, फिर उसे किया ठीक
NEET के बाद JEE Advanced 2026 में डेटा लीक की गड़बड़ी! IIT Roorkee ने मानी गलती, फिर उसे किया ठीक

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget