एक्सप्लोरर

Cloudburst in Jammu Kashmir: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से भारी तबाही, BSF, CRPF, जम्मू पुलिस के कैंप को नुकसान

Cloudburst in Jammu Kashmir: अमरनाथ गुफा के पास बुधवार को बादल फटा है. बीएसएफ सीआरपीएफ और जम्मू पुलिस के कैंप को नुकसान पहुंचा है.

Cloudburst in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ के बाद अब अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा है. अमरनाथ गुफा के पास बुधवार को बादल फटने की वजह से गुफा के आसपास भारी तबाही हो सकती है. बीएसएफ सीआरपीएफ और जम्मू पुलिस के कैंप को नुकसान पहुंचा है. हालांकि अभी तक किसी की जान का नुकसान नहीं है. एसडीआरएफ की दो टीम पहले से वहां हैं. एक और टीम गांदरबल से रेस्क्यू और राहत बचाव के लिए भेजी गई है.

जम्मू कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में बादल फटे, 16 की मौत

इससे पहले, हिमाचल प्रदेश और केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बारिश के कारण आई बाढ़ से बुधवार को कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और कई मकानों, खड़ी फसलों और एक लघु पनबिजली संयंत्र को क्षतिग्रस्त कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गांव में बुधवार तड़के साढ़े चार बजे बादल फटने से सात लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हुए हैं जबकि पर्वतीय राज्य में अचानक आई बाढ़ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, दो घायल हो गए और सात लापता हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कारगिल के विभिन्न क्षेत्रों में दो बादल फटने से एक लघु पनबिजली परियोजना, लगभग 12 मकान और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है. राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में उदयपुर के तोजिंग नाले में आई बाढ़ में सात लोगों की मौत हो गई, दो घायल हो गए और तीन अभी भी लापता हैं, जबकि चंबा में दो लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले में एक महिला, उसके बेटे, एक जलविद्युत परियोजना अधिकारी और दिल्ली के एक पर्यटक सहित चार लोगों के मारे जाने की आशंका है. किश्तवाड़ में नाले के किनारे स्थित 19 घर, 21 गौशाला और राशन डिपो के अलावा एक पुल भी बादल फटने से क्षतिग्रस्त हो गया. अधिकारियों ने बताया कि दच्चन तहसील के होन्जर गांव में बादल फटने की जगह से लापता 14 से अधिक लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस, सेना और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा तलाशी एवं बचाव अभियान जारी है.

किश्तवाड़ जिले में बादल फटने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि उन्हें कई लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र किश्तवाड़ की स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए है.

गृह मंत्री अमित शाह ने की उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह से बात की और बादल फटने से पैदा हुए हालात का जायजा लिया. एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘बादल फटने से प्रभावित गांव (किश्तवाड़) से सात शव बरामद किए गए, जबकि 17 अन्य को बचा लिया गया.’’उन्होंने कहा कि 14 लापता लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है और बचाए गए पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मोख्ता ने बताया कि लाहौल के उदयपुर में मंगलवार रात करीब आठ बजे बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ में मजदूरों के दो तम्बू और एक निजी जेसीबी मशीन बह गई. उन्होंने कहा कि उदयपुर के तोजिंग नाले में अचानक आई बाढ़ में 12 मजदूर बह गए. उन्होंने कहा कि इनमें से सात शव बरामद हुए, दो को बचाया गया और तीन अभी भी लापता हैं.

लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने ‘पीटीआई’ को बताया कि भूस्खलनों के मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का एक दल बुलाया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘एनडीआरएफ का दल रास्ते में है और उसके दोपहर तक घटनास्थल पर पहुंचने की संभावना है.’’

जम्मू और कश्मीर में, पुलिस महानिदेशक-सह-कमांडेंट जनरल होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और एसडीआरएफ, वी के सिंह ने कहा कि बादल फटने में मारे गए सात लोगों में दो महिलाएं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘किश्तवाड़ से हमारी एक एसडीआरएफ टीम प्रभावित गांव में पहुंच गई और दो और टीमें डोडा और उधमपुर जिलों से जा रही हैं. एसडीआरएफ की दो और टीमें जम्मू और श्रीनगर से इसमें शामिल होने के लिए मौसम में सुधार की प्रतीक्षा कर रही हैं.’’

ये भी पढ़ें: Cloudburst in Himachal: हिमाचल के लाहौल स्पीति-कुल्लू में बादल फटने की घटना में 9 लोगों के मौत की पुष्टि, सात लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget