एक्सप्लोरर

Click Here Trend: क्या है 'क्लिक हेयर' ट्रेंड, जिसने लोगों को किया कंफ्यूज? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड

What is Click Here Trend: 'क्लिक हेयर' ट्रेंड की शुरुआत होने के बाद से ही लोगों के मन में कंफ्यूजन पैदा हो गई है कि आखिर एक्स पर क्या चल रहा है. आइए आज आपको इसका जवाब बताते हैं.

Click Here Trend News: सोशल मीडिया पर हमेशा ही कोई न कोई ट्रेंड वायरल होता रहता है. ऐसा ही कुछ पहले ट्विटर के तौर पर पहचान रखने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर देखने को मिल रहा है. एक्स पर हजारों लोग 'क्लिक हेयर' ट्रेंड में हिस्सा ले रहे हैं. यही वजह है कि कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं. 

यूजर्स के जरिए एक्स पर जो तस्वीर शेयर की जा रही है, उसमें एक तीर का निशान भी है. ये तीर तस्वीर की बाईं ओर नीचे तरफ इशारा कर रहा है, जहां छोटा सा 'ऑल्ट' लिखा हुआ देखा जा सकता है. जैसे ही कोई यूजर 'ऑल्ट' पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है. ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ 'ऑल्ट' पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है. अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है. 

ऑल्ट टेक्स्ट आखिर क्या चीज है? 

दरअसल, ऑल्ट टेक्स्ट फीचर की शुरुआत काफी पहले ही कर दी गई थी, लेकिन इसे अब जाकर लोकप्रियता मिली है. एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है. 

ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है. एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं. ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है. 

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा. इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है. यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है. मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा. जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है. अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है. ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है. 

यह भी पढ़ें: Bitcoin Fraud : भारी पड़ा बिटकॉइन से मुनाफे का लालच, 3 दिनों में गंवाए 40 लाख, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget