एक्सप्लोरर

करोड़ों रूपये के एनएच-74 घोटाले की गायब फाइलें बरामद, एक गिरफ्तार

रूद्रपुर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में सामने आये कथित 300 करोड़ रूपये के एनएच-74 घोटाले में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने एक पूर्व उपजिलाधिकारी के पूर्व रीडर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से घोटाले से संबंधित गायब हुई 201 फाइलें बरामद कीं. उधमसिंह नगर जिले की जसपुर पुलिस ने पूर्व उप जिलाधिकारी हिमालय सिंह मर्तोलिया के पूर्व रीडर विकास कुमार को गिरफ्तार करके घोटाले से संबंधित ये फाइलें बरामद की हैं. माना जा रहा है कि इन दिनों उत्तराखंड की सियासत में सबसे बड़ा मुद्दा बनकर छाये हुए एनएच-74 घोटाले से संबंधित इन फाइलों में कृषि भूमि को पिछली तारीखों में अकृषि दर्शाकर करोड़ों रूपये मुआवजे के तौर पर बांटे जाने का रिकार्ड दर्ज है. विकास कुमार के घर से घोटाले से संबंधित इन फाइलों के अलावा 750 ग्राम सोने के आभूषण, 1100 ग्राम चांदी, तीन बैंक पासबुक, दो क्रेडिट कार्ड, साढ़े सात लाख रूपये की भूमि का इकरारनामा, 51. 50 बीघा जमीन और सात आवासीय प्लाटों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं. ये दस्तावेज विकास की पत्नी और उसके अन्य रिश्तेदारों के नाम हैं. उधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते ने बताया कि बरामद कागजात करोड़ों रूपये की संपत्ति के हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इसे आय से अधिक संपत्ति मांगते हुए इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दे दी है. कुमांउ आयुक्त के पद पर रहते हुए इस एनएच-घोटाले को सामने लाने वाले डी सैंथिल पांडियन के दो दिन पहले हुए तबादले को मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने शुक्रवार को धरना भी दिया था. गौरतलब है कि हरीश रावत के नेतृत्व वाली प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एनएच-74 के चौड़ीकरण के लिये अधिग्रहित भूमि के एवज में बांटी गयी मुआवजा राशि में करीब 300 करोड़ का घोटाला सामने आया था. पांडियन की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कई उपजिलाधिकारी स्तर के अधिकारियों को गिरफ्तार करते हुए इस घोटाले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. हालांकि, अब तक जांच शुरू न हो पाने और इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मुख्यमंत्री रावत को जांच के निर्णय पर पुनर्विचार के सुझाव संबंधी पत्र के खुलासे के बाद कांग्रेस बीजेपी सरकार पर हमलावर हो गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

ना सबूत, ना आधार.. बस सड़क पर आर-पार!
पहले जंतर मंतर अब राजघाट..विपक्ष के प्रदर्शन का देखिए LIVE अपडेट
बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget