एक्सप्लोरर

सीजेआई संजीव खन्ना ने इस मामले की सुनवाई से खुद को किया अलग, जानें वजह

Illegal Tree Cutting Petition: पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने DDA से दिल्ली रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई से पूर्व की स्थिति बहाल करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा था.

CJI Sanjiv Khanna: प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने दिल्ली रिज क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ों की कथित अवैध कटाई से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई से सोमवार ( 18 नवबंर 2024) को खुद को अलग कर लिया. इससे पहले रिटायर्ड प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा था. पीठ ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के कुछ अधिकारियों के खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही शुरू करने का भी निर्देश दिया था.

सीजेआई खन्ना ने कहा, "मैं एक बात बताना चाहूंगा कि राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) का अध्यक्ष रहते हुए मैं पटना गया था और दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ वहां की जेलों का दौरा किया था. इसलिए, मेरे लिए याचिका पर सुनवाई करना उचित नहीं होगा." इसके बाद, पीठ ने इन याचिकाओं को 27 नवंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में उस पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का आदेश दिया, जिसके सदस्य प्रधान न्यायाधीश नहीं हैं.

रिज क्षेत्र में पेड़ों की अवैध कटाई का मुद्दा

सात नवंबर को शीर्ष अदालत ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से दिल्ली रिज क्षेत्र में पेड़ों की कटाई से पूर्व की स्थिति बहाल करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में पूछा था. रिज क्षेत्र में कथित तौर पर कई सौ पेड़ अवैध रूप से काटे गए थे. न्यायालय ने यह भी पूछा था कि प्राधिकारियों ने वहां कितना वृक्षारोपण किया है और क्या लगाए गए पेड़ों की संख्या का पता लगाने के लिए कोई स्वतंत्र तंत्र मौजूद है.

न्यायालय की ओर से दायर आदेश और सवाल

पीठ ने पूछा था, "क्या आप रिज में पूर्व स्थिति बहाल करने के लिए क्या कर रहे हैं?" और कहा था, "हम जानना चाहते हैं कि कितने पेड़ काटे गए और रिज में पूर्व स्थिति बहाल करने तथा वनारोपण के लिए क्या किया जा रहा है." याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुल 1,670 पेड़ काटे गए थे. याचिकाकर्ता ने अधिकारियों पर अवमानना ​​का आरोप लगाया है.

हालांकि, डीडीए ने पहले कहा था कि काटे गए पेड़ों की संख्या 642 है. शीर्ष अदालत ने संपर्क सड़क के निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई को लेकर डीडीए उपाध्यक्ष को अवमानना ​​नोटिस जारी किया था. पीठ ने कहा था कि रिज में 3,340 पेड़ लगाए जाने चाहिए और साथ ही काटे गए हर पेड़ की संख्या का 100 गुना पेड़ लगाया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

मणिपुर पर अमित शाह ने की सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक, अर्द्धसैनिक बलों की 50 और कंपनियां होंगी तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
'मेरी वजह से ब्रेंडन मैकुलम कोच पद से हटाए गए', बेन स्टोक्स ने खुद को ठहराया जिम्मेदार
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget