एक्सप्लोरर

मणिपुर पर अमित शाह ने की सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक, अर्द्धसैनिक बलों की 50 और कंपनियां होंगी तैनात

Manipur Violence: सूत्रों के अनुसार, बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मणिपुर में स्थिति को संभालने के लिए 50 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती की जाएगी. इन 50 कंपनियों में कुल 5000 जवान शामिल होंगे.

Manipur Violence: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में जारी असुरक्षा की स्थिति को लेकर आज सोमवार (18 नवंबर 2024) को राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की. इस बैठक में मणिपुर में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती को लेकर कई अहम फैसले लिए गए, ताकि राज्य में शांति बहाली की प्रक्रिया को तेज किया जा सके.

सूत्रों के अनुसार, बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मणिपुर में स्थिति को संभालने के लिए 50 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती की जाएगी. इन 50 कंपनियों में कुल 5000 जवान शामिल होंगे. इस तैनाती से मणिपुर में सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा. मणिपुर में अब तक केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कुल संख्या बढ़कर 27000 हो चुकी है. इससे राज्य में शांति बहाली की प्रक्रिया को गति मिलने की संभावना है.

शांति बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मणिपुर में शांति बहाली की प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. उन्होंने सभी एजेंसियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि राज्य में स्थिति जल्द सामान्य हो. इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मणिपुर के 6 पुलिस स्टेशन क्षेत्र पर AFSPA लागू कर दिया था.

हालांकि मणिपुर सरकार ने राज्य को अशांत क्षेत्र लागू किए जाने पर केंद्र सरकार को इस बाबत चिट्ठी लिखी थी. इसमें कहा था कि केंद्र सरकार को इस फैसले की समीक्षा करनी चाहिए. 

क्यों उठीं हिंसा की ताजा लपटें?

मणिपुर में राहत शिविर से लापता महिलाओं और बच्चों के शव मिलने के बाद हिंसा फैल गई. इस हिंसा के दौरान भीड़ ने मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के दामाद समेत छह विधायकों के घरों में तोड़फोड़ की और आगजनी की. इसके अलावा दो चर्चों और तीन घरों को भी जलाकर राख कर दिया गया. कथित तौर पर महिलाओं और बच्चों की हत्या उग्रवादियों ने की थी. 11 नवंबर 2024 को सीआरपीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में 10 कुकी उग्रवादी मारे गए थे. उग्रवादियों के हमले के बाद एक बुजुर्ग महिला, उसकी दो बेटियां और तीन नाबालिग पोते-पोतियों का कोई सुराग नहीं मिल सका.

ये भी पढ़ें:

'दिल्ली-NCR में 12वीं तक के स्कूल बंद हों, केंद्र WFH पर करें विचार', प्रदूषण मामले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
मणिपुर में उग्रवादी हमला, एक की मौत, 3 घायल
Xप्लेन: क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
क्या भारत में पेट्रोल-LPG के बाद LNG संकट? आपके घर की बिजली तक होगी गुल
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget