एक्सप्लोरर

'मुसाफिर हैं हम भी...', जस्टिस कृष्ण मुरारी के विदाई समारोह में CJI डी वाई चंद्रचूड़ क्या कुछ बोले?

CJI Dy Chandrachud Speech: जस्टिस कृष्ण मुरारी शनिवार (8 जुलाई) को सेवानिवृत्त हो जाएंगे. उन्होंने शुक्रवार (7 जुलाई) को कहा कि ये उनके लिए बेहद भावुक दिन हैं.

CJI Dy Chandrachud Speech: सीजेआई न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार (7 जुलाई) को कानूनी पेशे में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी के योगदान की सराहना की. इस दौरान कहा कि मुरारी ने अपनी अदालत का संचालन बड़ी ही शांति और विनम्रता की भावना के साथ किया.

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि मुरारी एक ऐसे 'विनम्र शिल्पकार' रहे हैं जिन्होंने अपना जीवन कानून और इससे प्रभावित लोगों के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा मुसाफिर हैं हम भी मुसाफ़िर हो तुम भी किसी मोड़ पर फिर मुलाक़ात होगी.

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि न्यायमूर्ति मुरारी ने हमेशा शांत स्वभाव के परिचय दिया जो एक 'न्यायाधीश के लिए आदर्श आचरण' है. उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति मुरारी ने सेवा कानून, आपराधिक कानून और संवैधानिक कानून सहित कानून के कई क्षेत्रों में योगदान दिया.

निवर्तमान न्यायाधीश को विदाई देने के लिए सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के आयोजित समारोह में सीजेआई ने कहा कि न्यायमूर्ति मुरारी ने हमेशा लोगों के साथ दयालु व्यवहार किया है, चाहे वे उनके कनिष्ठ हों, अदालत के कर्मचारी हों या न्यायिक क्लर्क हों.  जस्टिस मुरारी को 23 सितंबर, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था. वह शनिवार (8 जुलाई) को सेवानिवृत्त हो जाएंगे. 

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने क्या कहा?
सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, 'अपने पूरे जीवन में, वह (न्यायमूर्ति मुरारी) एक विनम्र शिल्पकार रहे हैं, जिन्होंने अपना जीवन कानून और कानून से प्रभावित लोगों के लिए समर्पित किया है. उन्होंने अपने न्यायालय को बहुत ही विनम्रता के साथ संचालित किया. उन्होंने कनिष्ठों और वरिष्ठों के साथ भेदभाव किए बिना एक जैसा व्यवहार किया. 

उन्होंने कहा, 'बंधु कृष्ण मुरारी, मैं यह नहीं कहूंगा कि आप आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं क्योंकि जब आप कानूनी पेशे में होते हैं तो आप कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं. कानूनी पेशा जीवन का एक तरीका है जहां आप हर मामले, हर मुवक्किल, हर तथ्य और हर कानून से सीखते हैं. 

सुप्रीम कोर्ट में कितने पद खाली है?
सुप्रीम कोर्ट में 34 जस्टिस के पद स्वीकृत हैं, लेकिन पिछले महीने तीन न्यायाधीशों की रिटायर होने के बाद वर्तमान में यह 31 न्यायाधीशों के साथ काम कर रही है. न्यायमूर्ति मुरारी की सेवानिवृत्ति के बाद यह संख्या घटकर 30 रह जाएगी. 

जस्टिस कृष्ण मुरारी ने क्या कहा?
एससीबीए के समारोह में जस्टिस मुरारी ने कहा कि एक न्यायाधीश के रूप में अपने पूरे करियर के दौरान, सबसे सख्त वकीलों के साथ भी उनका कभी झगड़ा नहीं हुआ. इसे 'बेहद भावुक दिन बताते हुए उन्होंने कहा कि वह यह नहीं कहेंगे कि उनकी यात्रा समाप्त हो गई है, बल्कि यह कहना अधिक उचित होगा कि मैं जीवन के एक चरण से दूसरे चरण की ओर कदम बढ़ा रहा हूं. 

न्यायमूर्ति मुरारी ने बार के वरिष्ठ सदस्यों से अपने कनिष्ठों को पर्याप्त अवसर देने और उनके विकास में व्यक्तिगत रुचि लेने का आग्रह किया. अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी, एससीबीए के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आदिश सी अग्रवाल और अन्य ने भी समारोह को संबोधित किया. 

जस्टिस कृष्ण मुरारी ने किन अहम फैसलों का हिस्सा रहे?
शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में अपने लगभग चार साल के कार्यकाल के दौरान, न्यायमूर्ति मुरारी कई महत्वपूर्ण फैसलों का हिस्सा थे, जिसमें वह फैसला भी शामिल था जिसमें पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा था कि सार्वजनिक व्यवस्था, पुलिस और भूमि को छोड़कर दिल्ली सरकार के पास सेवाओं से संबंधित विधायी और कार्यकारी शक्तियां हैं. 

वह पांच न्यायाधीशों वाली उस संविधान पीठ का भी हिस्सा थे, जिसने महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर फैसला सुनाया था और कहा था कि वह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली तत्कालीन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को बहाल नहीं कर सकती क्योंकि उन्होंने पिछले साल जून में बहुमत परीक्षण का सामना किए बिना इस्तीफा दे दिया था. 

नौ जुलाई 1958 को जन्मे न्यायमूर्ति मुरारी 23 दिसंबर 1981 को एक वकील के रूप में नामांकित हुए थे.  उन्होंने दो जून, 2018 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला था. 

ये भी पढ़ें- Supreme Court Collegium: इन हाई कोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने केंद्र को भेजी 7 जजों के नाम की सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में बोले नितिन गडकरी
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget