एक्सप्लोरर

Supreme Court Collegium: इन हाई कोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, कॉलेजियम ने केंद्र को भेजी 7 जजों के नाम की सिफारिश

High Court Chief Justice: कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए सात नामों की सिफारिश केंद्र को भेजी है, जिनमें एक महिला जज का नाम भी शामिल है.

Supreme Court: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के लिए 7 मुख्य न्यायाधीश के नामों की सिफारिश केंद्र को भेजी है. जिसमें मणिपुर, ओडिशा, तेलंगाना, केरल, बॉम्बे, आंध्र प्रदेश और गुजरात हाईकोर्ट के लिए जजों के नाम शामिल हैं. इसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक महिला जज भी हैं.

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम में जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस संजीव खन्ना की कॉलेजियम ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के लिए इन नामों का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है.

जिन सात नामों की सिफारिश की गई है, उनमें दिल्ली, गुजरात, केरल और बॉम्बे हाईकोर्ट के जज शामिल हैं. मणिपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के जज सिद्धार्थ मृदुल के नाम का प्रस्ताव भेजा गया है. वहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट की सुनीता अग्रवाल के नाम की गुजरात हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर सिफारिश की गई है. सात जजों की इस लिस्ट में सुनीता अग्रवाल अकेली महिला जज हैं. 

इसी साल रिटायर हो रहे ओडिशा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
इनके अलावा, आशीष जे देसाई का नाम केरल हाई कोर्ट के लिए भेजा गया है, जो फिलहाल गुजरात कोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के तौर पर काम कर रहे हैं. ओडिशा हाईकोर्ट के लिए सुभाशीष तालपात्रा के नाम की सिफारिश की है और वह अभी इसी कोर्ट में जज हैं.

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के लिए धीरज सिंह ठाकुर, बॉम्बे हाईकोर्ट के लिए देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के लिए आलोक आध्रे के नाम की सिफारिश की गई है. जस्टिस आध्रे इस समय कर्नाटक हाईकोर्ट में, जस्टिस उपाध्याय इलाहाबाद हाईकोर्ट और जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर बॉम्बे हाईकोर्ट में जज हैं.  कॉलेजियम ने प्रस्ताव ने कहा कि ओडिशा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस. मुरलीधर इसी साल रिटायर हो रहे हैं, इसलिए सुभाशीष के नाम की मुख्य न्यायाधीश के लिए सिफारिश भेजी गई है.

सात जजों की लिस्ट में जस्टिस सुनीता अग्रवाल का भी नाम
जिन सात जजों के नाम की सिफारिश भेजी गई है उनमें एक महिला जज भी शामिल हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की जज सुनीता अग्रवाल किसी उच्च न्यायालय की एकमात्र चीफ जस्टिस होंगी. फिलहाल देश की किसी भी हाईकोर्ट में कोई महिला मुख्य न्यायाधीश नहीं है.

इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट के लिए भी दो जजों के नाम की नियुक्ति के लिए सिफारिश भेजी गई है. इनमें तेलंगाना हाईकोर्ट के जस्टिस उज्जवल भुइयां और केरल हाईकोर्ट के एस. वेंकटनारायण भट्टी के नाम शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: 

Supreme Court: अब सुप्रीम कोर्ट में केंद्र और दिल्ली की जंग, अध्यादेश के खिलाफ राज्य की याचिका पर सोमवार को होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?

वीडियोज

Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को राहत? CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी सुनवाई
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget