एक्सप्लोरर

जानें, कौन से राज्य में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिए ड्रोन का होगा इस्तेमाल, उड्डयन मंत्रालय ने दी इजाजत

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 22 अप्रैल को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को कोविड-19 टीके को ड्रोन से पहुंचाने की व्यावहारिकता का अध्ययन करने की अनुमति दी थी.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार को तेलंगाना को प्रायोगिक रूप से टीका पहुंचाने के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की अनुमति दे दी. हालांकि, यह प्रयोग दृश्यता सीमा तक ही सीमित होगा. मंत्रालय ने अपने बयान में स्पष्ट नहीं किया है कि प्रायोगिक रूप से ड्रोन के जरिये किस टीके को पहुंचाया जाएगा.

 

मंत्रालय ने ट्विटर पर बताया कि उसने तेलंगाना सरकार को मानवरहित विमान प्रणाली (यूएएस) नियम-2021 में सशर्त छूट ‘‘ दृश्यता सीमा में प्रायोगिक रूप से ड्रोन का इस्तेमाल कर टीका पहुंचाने के लिए दी है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह छूट अगले एक साल या किसी अन्य आदेश तक ही दी गई है.

 

उल्लेखनीय है कि मंत्रालय ने 22 अप्रैल को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को कोविड-19 टीके को ड्रोन से पहुंचाने की व्यावहारिकता का अध्ययन करने की अनुमति दी थी. वहीं, तेलंगाना सरकार ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा कि ‘मेडिसिन फ्रॉम स्काई’ (एमएफटीएस) कार्यक्रम को एक साल के लिए व्यावहारिक अध्ययन के तहत दृश्यता सीमा के दायरे में अनुमति मिल गई है.

 

इसमें कहा गया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के सहयोग और मागदर्शन के साथ इस तरह के परीक्षण के लिए जरूरी मंजूरी और छूट अंतत: मिल गई है. तेलंगाना के प्रधान सचिव जयेश रंजन ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिगियों का लाभ उठाने को प्रतिबद्ध है और ड्रोन का उपयोग दूरदराज के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य देखरेख तक पहुंच सुनिश्चित करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके नेतृत्व ने देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनके नेतृत्व ने देश को दी नई दिशा'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget