एक्सप्लोरर

CAA को लेकर दायर 144 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, समर्थन और विरोध जारी

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर 140 से अधिक याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है. इन याचिकाओं पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (CAA) देश भर में सबसे अधिक चर्चा में है. एक तरफ जनता सड़कों पर है और पक्ष-विपक्ष में भारी तकरार देखने को मिल रहा है. इस बीच देश की शीर्ष अदालत में CAA को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई होगी. नागरिकता संशोधन कानून को चुनौती देने और समर्थन करने वाली कुल 144 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट कल सुबह 11 बजे सुनवाई करेगी. याचिकाओं पर CJI एस ए बोबड़े, जस्टिस अब्दुल नज़ीर और संजीव खन्ना की बेंच सुनवाई करेगी.

दिसंबर में जब मामला सुनवाई के लिए लगा था तब 60 याचिकाएं थीं और कोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया था, लेकिन कानून पर रोक नहीं लगाई थी. ज्यादातर याचिका में CAA को असंवैधानिक बताते हुए इसपर रोक लगाने की मांग की गई है.

मुख्य याचिकाकर्ता- CAA के खिलाफ केरल सरकार, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा, AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी, आरजेडी नेता मनोज झा, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग और जमीयत उलेमा ए हिंद समेत लगभग 144 याचिकाएं दाखिल की गई हैं. याचिकाओं में धर्म के आधार पर शरणार्थियों को नागरिकता देने वाले कानून को संविधान के खिलाफ बताया गया है.

ज्यादातर याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह कानून भारत के पड़ोसी देशों से हिंदू, बौद्ध, ईसाई, पारसी, सिख और जैन समुदाय के सताए हुए लोगों को नागरिकता देने की बात करता है. लेकिन इसमें जानबूझकर मुसलमानों को शामिल नहीं किया गया है. इस तरह का भेदभाव करने की भारत का संविधान इजाजत नहीं देता. इन याचिकाओं में यह मांग की गई है कि सुप्रीम कोर्ट तुरंत इस कानून के अमल पर रोक लगा दे. कुछ याचिकाएं CAA के पक्ष में भी दायर की गई हैं.

सीएए के खिलाफ विपक्षी पार्टियां और लोग देशभर के कई हिस्सों में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. इन्हीं में से एक है दिल्ली का शाहीन बाग. जहां 15 दिसंबर से महिलाएं सड़क पर बैठीं हैं और कानून को वापस लेने की मांग कर रही हैं. इसी तर्ज पर देश भर के कई हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं.

सत्तारूढ़ दल बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में कैंपेन चला रही है. इसी सिलसिले में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लखनऊ पहुंचे और उन्होंने साफ कर दिया कि किसी भी हालत में सीएए को वापस नहीं लिया जाएगा.

जिसे विरोध करना हो करे मगर सीएए वापस नहीं होने वाला- अमित शाह

केंद्र और राज्यों में ठनी दरअसल, सीएए को लेकर केंद्र और गैर बीजेपी शासित राज्यों में भी ठनी है. केरल और पंजाब सरकार ने तो इस कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव तक पारित कर दिया है. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 27 जनवरी को विधानसभा में प्रस्ताव लाएंगी.

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भी कहा है कि हम जल्द ही विधानसभा में CAA के खिलाफ प्रस्ताव लाएंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 12 दिसंबर को नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 को मंजूरी दी थी जिससे यह कानून बन गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
बीजेपी कार्यालय पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी
CJP प्रोटेस्ट: साहिल लोचव के साथ क्या हुआ? परिवार ने abp को बताई कहानी

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget